सरकारी नौकरी: AAI ने निकाली 206 पदों पर भर्ती, 24 मार्च तक करें आवेदन, 1.10 लाख रुपये तक वेतन, जानें डिटेल

एएआई ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। विभिन्न पदों के लिए पात्रता और चयन प्रक्रिया अलग है। जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को होगी चाहिए। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
AAI recruitment 

AAI Recruitment 2025 एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने जूनियर अस्सिटेंट और सीनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 मार्च 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 206 है। जिसमें से जूनियर अस्सिटेंट (फायर सर्विस) के लिए 168, सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) के लिए 11, सीनियर असिस्टेंट (ऑफिशियल लैंग्वेज) के लिए 2, सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक) के लिए 21 और सीनियर असिस्टेंट (ऑपरेशन) के लिए चार खाली हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को फीस भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। जूनियर असिस्टेंट के पद पर मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल/ फायर में (10 + 3) रेगुलर डिप्लोमा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 12वीं पास उम्मीदवार जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। सीनियर असिस्टेंट पद पर पोस्टग्रेजुएट/ग्रेजुएट/संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा/बीकॉम उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और गोवा के मूल निवासी ही आवेदन करने के पात्र हैं।

चयन प्रक्रिया

सीनियर असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा,  बायोमैट्रिक अटेंडेंस, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और कंप्यूटर लिटरेसी टेस्ट इन एमएस ऑफिस (कुछ पदों के लिए) के आधार पर होगा। वहीं जूनियर असिस्टेंट के पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, बायोमैट्रिक अटेंडेंस, दस्तावेज सत्यापन, फिजिकल मेजरमेंट एंड मेडिकल टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट और फिजिकल एंडोरेंस टेस्ट के आधार पर होगा।

वेतन 

  • सीनियर असिस्टेंट- 36000-3%-110000 रुपये
  • जूनियर असिस्टेंट-  31 ,000- 3%-92000 रुपये

आधिकारिक अधिसूचना 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews