AFCAT 2 के ऐड्मिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें परीक्षा की तिथि

AFCAT 2 के ऐड्मिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें परीक्षा की तिथि

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय आयु सेना ने एयरफोर्स कॉमन एड्मिशन टेस्ट के ऐड्मिट कार्ड (AFCAT 2 Admit Card 2022) जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार AFCAT के ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए जून में आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। परीक्षा का आयोजन 26, 27 और 28 अगस्त को आयोजित होंगे। उम्मीदवार ऐड्मिट कार्ड को 10 अगस्त से डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… MP : नर्सिंग कॉलेज खोलने नियम में बदलाव, चिकित्सा शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, फर्जी कॉलेजों पर लगेगी रोक

यदि किसी उम्मीदवार को ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई असुविधा होती है तो वो AFCAT Query Cell, C-DAC, पुणे (फोन नंबर: 020-25503105 या 020-25503106) पर पूछताछ कर सकते हैं। उम्मीदवार afcatcell@cdac.in पट मेल कर सकते हैं। वहीं AFCAT 2 की परीक्षा सितंबर 2022 में आयोजित होगी।

ऐसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट afcat.cdac.in पर जाएं।
  • अब स्क्रीन पर आपको “CANDIDATE LOGIN” का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, AFCAT 2 01/2022 पर क्लिक करें।
  • ईमेल आइडी और पसवॉर्ड को सही से भरे।
  • अपने डिटेल्स को अच्छे से भरे।
  • अब अपने ऐड्मिट कार्ड को डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews