AFMS Recruitment 2022: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 420 पदों पर निकली भर्ती, यहाँ जानें डिटेल्स

aiims jobs

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में आर्मड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज़ से भर्ती (AFMS Recruitment 2022) के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। शॉर्ट सर्विस कमीशनड् ऑफिसर के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 420 है। उम्मीदवार 18 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पुरुष और महिलायें दोनों आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी की संख्या
  • पुरुष- 378
  • महिला-42
योग्यता और पात्रता

जिन भी उम्मीदवारों के पास मेडिकल क्षेत्र की योग्यता है वो आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा एमबीबीएस डिग्री वालों के लिए अधिकतम 30 साल है। वहीं पीजी डिग्री वालों के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 साल है।

यह भी पढ़े… Monkeypox को ठीक करेगी दवाई! Tecovirimat होगा मंकीपॉक्स के लक्षणों के लिए प्रभावी, अमेरिका का दावा

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। इंटरव्यू का आयोजन 27 सितंबर को होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, जिसकी लिंक नीचे दी गई है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन एक बार जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews