AIBE 19: ऑल इंडिया बार एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, इन स्टेप्स को करें फॉलो, देखें खबर

एआईबीई 19 का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हो चुका है। लॉ ग्रेजुएट्स इसे डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा अगले सप्ताह देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी। 
AIBE 19 Exam

AIBE 19 Exam 2024:  बार काउन्सिल ऑफ इंडिया ने रविवार को ऑल इंडिया बार एग्जाम (एआईबीई 19) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों के लिए एआईबीई 19 एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री की अनुमति नहीं होती है। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, समय और एग्जाम गाइडलाइंस उपलब्ध होती है। परीक्षा के दिन हॉल टिकट के साथ वैध फोटो आईडी जरूर रखें।

कब होगी परीक्षा? (All India Bar Exam)

एआईबीई राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा है। यह उन ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है, जो भारत में कोर्ट लॉ प्रैक्टिस करना चाहते हैं। 3 वर्षीय और 5 वर्षीय एलएलबी ग्रेजुएट इसमें शामिल हो सकते हैं। ऑल इंडिया बार एग्जाम का आयोजन 22 दिसंबर को होने वाला है। आवेदन प्रक्रिया 3 सितंबर से 15 नवंबर 2024 तक जारी थी। 15 दिसंबर को एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। परीक्षा से संबंधित अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र (Steps to Download Admit Card?)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएँ।
  • पंजीकृत लॉग इन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • अब एडमिट कार्ड सेक्शन पर जाएं। डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसे अच्छे से चेक करें। विसंगतियों को लेकर अथॉरिटी को संपर्क करें।
  • इसे डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews