AIIMS दिल्ली सहित कई सरकारी अस्पतालों में निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

अगर आप नर्सिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो देश के सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली गई है।
AIIMS

अगर आप मेडिकल फील्ड में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका आया है। दरअसल, ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस न्यू दिल्ली ने देश भर के 26 सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली है।

नर्सिंग ऑफीसर रिक्रूटमेंट बड़ा एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इसका हादसा बनना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं। जारी किए गए नोटिफिकेशन में सीबीटी 1 स्टेज और सीबीटी 2 स्टेज के एग्जाम डेट भी बताई गई है। इन दोनों परीक्षाओं का आयोजन अप्रैल 2026 में किया जाएगा।

कहां-कहां निकली भर्ती

सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर की यह भर्ती एम्स भोपाल, भटिंडा, भुवनेश्वर, नई दिल्ली, गोरखपुर, रायपुर, ऋषिकेश, पुडुचेरी समेत 26 सरकारी अस्पताल में निकाली गई है। कुल 2551 पद भरे जाने वाले, उम्मीदवार अपने अपने क्षेत्र से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

क्या चाहिए योग्यता

अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होना अनिवार्य। जिन लोगों ने बीएससी पोस्ट सर्टिफिकेट और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री ली है वह भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडिडेट का नर्स और मिडवाइफ स्टेट में रजिस्टर्ड होना जरूरी है। जिन लोगों ने जनरल नर्सिंग वाइफरी में डिप्लोमा किया है वह भी अप्लाई कर सकते हैं।

जिन लोगों ने नर्सिंग में डिप्लोमा किया है उनके पास 50 बेड वाले अस्पताल में काम करने का 2 साल का अनुभव होना चाहिए। आवेदकों की उम्र 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार छोड़ दी जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन में भर्ती से संबंधित जानकारी दी गई है।

कैसे करें अप्लाई

  • अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और यहां भर्ती की लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर आप पहली बार एम्स का फॉर्म अप्लाई कर रहे हैं तो क्रिएट ए न्यू अकाउंट की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहां अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और बाकी की जानकारी भरकर जेनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।
  • अब आपके यहां पर पर्सनल डिटेल डालकर पासवर्ड बनाना होगा।
  • आप अपनी आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करें।
  • आपके यहां अपनी पर्सनल एजुकेशन और मांगी गई सभी जानकारी ध्यान पर और बनी होगी।
  • अब लेटेस्ट फोटोग्राफर और हस्ताक्षर को स्कैन कर अपलोड करें।
  • सबसे आखिर में आपको एप्लीकेशन फीस भरनी होगी और फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर इसे सबमिट कर देना होगा।

कितनी है फीस

इस भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 3000 रुपए फीस भरनी होगी। एससी एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 2400 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट बिना किसी फीस के फॉर्म जमा कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसकी अंतिम तारीख 16 मार्च 2026 रखी गई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews