एम्स गुवाहाटी में निकली है इन पदों पर भर्ती, 2 लाख तक सैलरी, जानें आयु सीमा-पात्रता डिटेल्स

अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान , गुवाहाटी द्वारा प्रोजेक्ट सेल और नॉन-फैकल्टी के विभिन्न 20 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
jobs

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), गुवाहाटी में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। एम्स गुवाहाटी ने गैर-संकाय और प्रोजेक्ट सेल के 20 पदों पर भर्ती निकाली है। ​आवेदन की प्रक्रिया 14 मार्च 2026 से जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2026 है।

 आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है। इच्छुक उम्मीदवारों को एम्स गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट (aiimsguwahati.in) से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। भरे हुए फॉर्म को सभी आवश्यक दस्तावेजों और ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र’ (NOC) के साथ अधिसूचना में दिए गए पते पर डाक द्वारा भेजना होगा। यह भर्ती मुख्य रूप से प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर की जा रही है।

Guwahati Aiims Recruitment

कुल पद: 20

​पदों का विवरण

  • मेडिकल सुपरिटेंडेंट: 01 पद
  • ​सुपरिटेंडिंग इंजीनियर: 01 पद
  • ​रजिस्ट्रार: 01 पद
  • ​नर्सिंग सुपरिटेंडेंट: 02 पद
  • ​अपर डिवीजन क्लर्क (UDC): 04 पद
  • ​फार्मासिस्ट ग्रेड-I: 02 पद
  • ​सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO): 01 पद
  • ​सहायक लेखा अधिकारी: 02 पद
  • ​अन्य पद: लाइब्रेरी ग्रेड-I, प्राइवेट सेक्रेटरी, पर्सनल असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टोर्स
  • ऑफिसर और सैनिटेशन ऑफिसर (प्रत्येक का 01 पद)।

​आयु सीमा: प्रतिनियुक्ति के आधार पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष (13 अप्रैल 2026 तक) निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

​शैक्षणिक योग्यता: पदों के अनुसार योग्यता अलग-अलग है। इसमें स्नातक (Graduate), एमबीबीएस (MBBS), पोस्ट-ग्रेजुएट और संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा धारक उम्मीदवार पात्र हैं। चूंकि यह प्रतिनियुक्ति आधार पर है, इसलिए केंद्र/राज्य सरकार या स्वायत्त निकायों में कार्यरत नियमित कर्मचारी ही इसके लिए पात्र होंगे।

चयन प्रक्रिया: चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से साक्षात्कार (Interview) पर आधारित होगी।

वेतनमान : ​चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार वेतन दिया जाएगा। सैलरी पद अनुसार 25,500 से 2,18,200 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

  • ​मेडिकल सुपरिटेंडेंट: लेवल 14 (₹1,44,200 – ₹2,18,200)
  • सुपरिटेंडिंग इंजीनियर: लेवल 13 (₹1,23,100 – ₹2,15,900)
  • ​नर्सिंग सुपरिटेंडेंट: लेवल 11 (₹67,700 – ₹2,08,700)
  • ​अपर डिवीजन क्लर्क (UDC): लेवल 4 (₹25,500 – ₹81,100)

पता:  प्रशासनिक अधिकारी, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गुवाहाटी, चांगसारी, कामरूप, असम – 781101′

AIIMS Guwahati Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews