AIIMS Recruitment 2022: इन पदों के लिए 15 फरवरी लास्ट डेट, 2 लाख तक सैलरी, जानें आयु-पात्रता

Indian Postal Department

बिलासपुर, डेस्क रिपोर्ट।ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS Bilaspur Recruitment 2022) बिलासपुर ने फैकल्टी के 116 पदों पर भर्ती निकाली है।योग्य अभ्यर्थी बिलासपुर एम्स की आधिकारिक वेबसाइट http://aiimsbilaspur.edu.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फैकल्टी पदों पर नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के मुताबिक अच्छी सैलरी दी जाएगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी, 2022 तक है।

Bilaspur AIIMS Recruitment 2022

कुल पद : 116

पदों का विवरण-

  • प्रोफेसर: 29 पद
  • अतिरिक्त प्रोफेसर: 23 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर: 28 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर: 15 पद

आयु सीमा- प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 58 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। जबकि एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टें प्रोफेसर पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 50 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 03 वर्ष, एससी, एसटी, सरकारी कर्मचारी के लिए 05 वर्ष और पीड्ब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया- योग्य उम्मीदवारों को संस्थान की स्थायी चयन समिति के सामने पसर्नल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

योग्यता-किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। संबंधित विषय में एमडी (MD) और डीएम (DM) की भी डिग्री भी जरूरी है।

वेतनमान-7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी मिलेगी।अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट करें।

  • प्रोफेसर: 168900 रुपये से 220400 रुपये तक (पे लेवल-14 ए)
  • एडिशनल प्रोफेसर: 148200-211400 (पे लेवल-13-ए2)
  • एसोसिएट प्रोफेसर: 138300-209200 (पे लेवल 13-ए1)
  • असिस्टेंट प्रोफेसर: 101500-167400 (पे लेवल-12)

आवेदन शुल्क

  • एससी/एसटी-1000 रुपये
  • अन्य सभी के लिए – 2000 रुपये
  • विकलांग व्यक्तियों के लिए – शून्य
  • प्रतिनियुक्ति और सेवानिवृत्त संकाय- शून्य

ऐसे करें आवेदन 
इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी 2022 को या उससे पहले ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास एक वैध व्यक्तिगत ई-मेल आईडी / मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। उम्मीदवारों से उनुरोध किया गया है कि वह किसी अन्य व्यक्ति के ई-मेल आईडी का उपयोग न करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews