AIIMS Recruitment 2022: 94 पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी सैलरी, 18 जुलाई से पहले करें एप्लाई, जानें डिटेल्स

Indian Postal Department

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप मेडिकल फील्ड के युवा है और सरकारी नौकरी ( Government Jobs 2022) की तलाश कर रहे है तो यह खबर आपके काम की है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान मदुरै (Madurai AIIMS Recruitment 2022) ने 94 पदों पर भर्ती निकाली है ।आवेदन की प्रक्रिया जारी है और फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 18 जुलाई शाम 4:30 बजे तक है।

यह भी पढे… SSC 2022: 5 जुलाई से शुरू होगी ये परीक्षा, 7301 पदों पर होनी है भर्ती, ये रहेंगे नियम

इच्छुक उम्मीदवार JIPMER की आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें, सॉफ्ट कॉपी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 27 जुलाई है।अधिक जानकारी के लिए एम्स की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।

Madurai Government Jobs 2022

कुल पद : 94

पदों का विवरण-

  • 20 प्रोफेसर के पद ।
  • 17  एडिशनल प्रोफेसर के पद ।
  • 20  एसोसिएट प्रोफेसर के पद ।
  • 37 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए।

योग्यता: उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएट, पीएचडी, पोस्ट ग्रेजुएट का सर्टिफिकेट/डिग्री होना अनिवार्य है। या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

वेतनमान –चयन होने वाले अभ्यर्थी के लिए प्रतिमाह वेतन ₹ 168900-220400 तक निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन फीस-जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1,500 रुपये है। एससी/एसटी के लिए आवेदन फीस 1,200 रुपये है। PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस में छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के आधार पर।

पता: नोडल ऑफिसर, एम्स, मदुरै, एडमिन 4 (फैकल्टी विंग), सेकंड फ्लोर, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, JIPMER, पुडुचेरी 605 006

ईमेल- aiimsmadurai.fac@gmail.com

ऐसे करें अप्लाई

  • इच्छुक उम्मीदवार जेआईएमपीईआर की आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवारों को सभी प्रमाणपत्रों/संलग्नकों/दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन जमा किए गए आवेदन की हार्डकॉपी 25 जुलाई को शाम 4.30 बजे तक जमा करनी होगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews