AIIMS में नौकरी पाने का लास्ट चांस, 325 अलग अलग पदों पर निकली है भर्तियां, 31 दिसंबर से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

sarkari jobs

Jammu AIIMS Recruitment 2023 : एम्स जम्मू में सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जम्मू ने 129 पदों पर भर्तियां निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट आज 20 दिसंबर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट https://www.aiimsjammu.edu.in/open-position पर जाकर आवेदन कर सकते हैं ।लास्ट डेट बीतने के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Jammu AIIMS Recruitment 2023

कुल पद -129 पद

पदों का नाम– सीनियर रेजिडेंट्स/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर

चयन प्रक्रिया – इन पद पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

कब होंगे इंटरव्यू- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू 23, 24, 25, 26 और 27 दिसंबर 2023 को होगा। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सुबह 9.00 बजे कॉन्फ्रेंस रूम, एम्स जम्मू, कैंप ऑफिस, जीएमसी डॉक्टर गेस्ट हाउस, महेशपुरा चौक, एम्स, जम्मू, 180001 पर पहुंचना होगा।

आवेदन शुल्क– इस अभियान के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1 हजार रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

आवेदन की लास्ट डेट – उम्मीदवार आधिकारिक साइट aiimsjammu.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 20 दिसंबर है।

Delhi AIIMS Recruitment 2023

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली ने उम्मीदवारों को एक और मौका दिया है।एम्स ने जनवरी 2024 सत्र के लिए जूनियर रेजिडेंट्स (गैर-शैक्षणिक) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। अब उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत 196 पदों को भरा जाएगा।आयु सीमा और छूट से संबधित जानकरी के लिए अधिकारिक बेवसाइट पर जाकर चेक सकते है।

नोटिस के अनुसार, अब उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2023 को या उससे पहले ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।आप यहां एम्स भर्ती अभियान से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, आवेदन और चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य सहित सभी विवरण देख सकते हैं।

कुल पद- 196 पद

पदों का विवरण-

ब्लड बैंक (मुख्य)-4
ब्लड बैंक(ट्रॉमा सेंटर)-2
ब्लड बैंक (सीएनसी)-5
जलन एवं प्लास्टिक सर्जरी-8
ब्लड बैंक एनसीआई (झज्जर)-2
कार्डियक रेडियोलॉजी-1
कार्डियोलॉजी-1
सामुदायिक चिकित्सा-4
साइडर-8
सीटीवीएस-1-1
त्वचाविज्ञान एवं वेनेरोलॉजी-1
ईएचएस-3
आपातकालीन चिकित्सा-76
आपातकालीन चिकित्सा (ट्रॉमा सेंटर)-12
लैब.मेडिसिन-2
नेफ्रोलॉजी-3
न्यूरोलॉजी-1
न्यूरोसर्जरी (ट्रॉमा सेंटर)-5
न्यूरोरेडियोलॉजी-2
आर्थोपेडिक्स (ट्रॉमा सेंटर)-4
बाल चिकित्सा (हताहत)-5
मनोचिकित्सा-6
पैथोलॉजी-2
रेडियोलॉजी (ट्रॉमा सेंटर)-1
रेडियोथेरेपी-6
रुमेटोलॉजी-2
सर्जरी (ट्रॉमा सेंटर)-31

शैक्षिक योग्यता-

  •  एमबीबीएस/बीडीएस (इंटर्नशिप पूरा करने सहित) या एमसीआई/डीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  •  डीएमसी/डीडीसी पंजीकरण अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया-

  • जूनियर रेजीडेंसी के लिए उम्मीदवारों का चयन उनके एमबीबीएस परीक्षा स्कोर (यदि एम्स एमबीबीएस उम्मीदवार हैं) के आधार पर किया जाएगा ।
  • गैर एम्स, नई दिल्ली एमबीबीएस स्नातकों के लिए यह जनवरी, 2024 सत्र के लिए आईएनआई-सीईटी पीजी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर होगा।

वेतनमान – चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स (पूर्व-संशोधित वेतन बैंड -3) के स्तर 10 में 56,100 रुपये प्रति माह के प्रवेश वेतन और सामान्य भत्ते का लाभ दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर, ‘भर्ती’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब जूनियर रेजिडेंट्स (गैर-शैक्षणिक) के लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और आवेदन करने के लिए आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews