AIIMS Recruitment 2023 : एम्स में निकली है इन पदों पर बंपर भर्तियां, 16 अगस्त से पहले करें Apply, जानें एक क्लिक में सारी डिटेल्स

aiims job

AIIMS Recruitment 2023 : एम्स में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एम्स रायबरेली ने जूनियर रेजिडेंट के पद पर भर्ती निकाली है,  इन पद पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट aiimsrbl.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 16 अगस्त है।उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrbl.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वही  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायबरेली ने रेजीडेंसी योजना के तहत विभिन्न विशिष्टताओं में सीनियर रेजिडेंट्स (एसआर) के 165 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त है।

AIIMS Rae Bareli Recruitment

कुल पद – 40

पद का  नाम– जूनियर रेजिडेंट

योग्यता- आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस होना चाहिए।

आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु सीमा  अधिकतम 37 वर्ष होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया – पहले लिखित परीक्षा होगी। उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। लिखित परीक्षा 20 अगस्त, 2023 को आयोजित होगी।

वेतनमान- चयन होने के बाद उम्मीदवारों को 56,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क –

  1. सामान्य वर्ग : 1000 रुपये।
  2. एससी, एसटी : 800 रुपये।

Raebareli AIIMS Recruitment 2023

कुल पद –165 पद

पद का नाम – सीनियर रेजिडेंट्स (एसआर)

आयु सीमा – इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।

योग्यता –

  • केंद्रीय/राज्य चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए। ब्रॉड स्पेशलिटी स्नातकोत्तर डिग्री यानी संबंधित विशेषज्ञता में एमडी/एमएस/डीएनबी या इसके समकक्ष ।
  • सुपर स्पेशियलिटी के लिए, आवश्यक योग्यता संबंधित व्यापक स्पेशियलिटी में एमडी/एमएस/डीएनबी या संबंधित सुपर स्पेशियलिटी में डीएम/एम.सीएच/डीएनबी होगी।
  • पैथोलॉजी विभाग के लिए: आवश्यक योग्यता एमडी पैथोलॉजी/एमडी लैब मेडिसिन होगी।
  • एसआर पद के लिए आयु सीमा 45 वर्ष है (एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट)।
  • शारीरिक विकलांग (ओपीएच) उम्मीदवारों के मामले में, सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम दस (10) वर्ष, ओबीसी वर्ग के लिए तेरह (13) वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पंद्रह (15) वर्ष की आयु में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क : इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है. जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है।

चयन प्रक्रिया : सीनियर रेजिडेंट्स का चयन लिखित परीक्षा (एमसीक्यू आधारित) – 80% वेटेज और विभागीय मूल्यांकन – 20% वेटेज के माध्यम से होगा।

इस आधार पर होगी नियुक्ति : शुरुआत में अभ्यर्थी की नियुक्ति एक साल के लिए होगी, हालांकि बाद में कार्य को देखते हुए उसे तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

आवेदन करने की आखिरी तारीख : 12 अगस्त

इन स्टेप्स से करें अप्लाई

  1. AIIMS Raebareli की आधिकारिक वेबसाइट aiimsrbl.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करेंस्क्रीन पर एक नया पेज जारी होगा।
  3. इसके बाद, सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4. आवेदन पत्र भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews