AIIMS Recruitment 2023 : एम्स में नौकरी पाने का आखिरी मौका, इन पदों पर निकली है बंपर भर्तियां, मौका जाने से पहले करें Apply, देखें डिटेल्स

AIIMS RECRUITMENT 2023

AIIMS Recruitment 2023 : एम्स में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एम्स रायबरेली ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट के पद पर बंपर भर्ती  निकाली है, इन पद पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट aiimsrbl.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।इन दोनों भर्तियों की जानकारी नीचे दी गई है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।  इसके अलावा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 25 अगस्त शाम 5 बजे तक है। वहीं उम्मीदवारों को 26-28 अगस्त के बीच अपने आवेदन पत्र में करेक्शन का मौका मिलेगा।

AIIMS Rae Bareli Recruitment

कुल पद – 40

पद का नाम– जूनियर रेजिडेंट

योग्यता- आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस होना चाहिए।

आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिकतम 37 वर्ष होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया – पहले लिखित परीक्षा होगी। उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। लिखित परीक्षा 20 अगस्त, 2023 को आयोजित होगी।

वेतनमान- चयन होने के बाद उम्मीदवारों को 56,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क –

  1. सामान्य वर्ग : 1000 रुपये।
  2. एससी, एसटी : 800 रुपये।

Raebareli AIIMS Recruitment 2023

कुल पद –165 पद

पद का नाम – सीनियर रेजिडेंट्स (एसआर)

आयु सीमा – इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।

योग्यता –

  1. केंद्रीय/राज्य चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए। ब्रॉड स्पेशलिटी स्नातकोत्तर डिग्री यानी संबंधित विशेषज्ञता में एमडी/एमएस/डीएनबी या इसके समकक्ष ।
  2. सुपर स्पेशियलिटी के लिए, आवश्यक योग्यता संबंधित व्यापक स्पेशियलिटी में एमडी/एमएस/डीएनबी या संबंधित सुपर स्पेशियलिटी में डीएम/एम.सीएच/डीएनबी होगी।
  3. पैथोलॉजी विभाग के लिए: आवश्यक योग्यता एमडी पैथोलॉजी/एमडी लैब मेडिसिन होगी।
  4. एसआर पद के लिए आयु सीमा 45 वर्ष है (एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट)।
  5. शारीरिक विकलांग (ओपीएच) उम्मीदवारों के मामले में, सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम दस (10) वर्ष, ओबीसी वर्ग के लिए तेरह (13) वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पंद्रह (15) वर्ष की आयु में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क : इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है. जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है।

चयन प्रक्रिया : सीनियर रेजिडेंट्स का चयन लिखित परीक्षा (एमसीक्यू आधारित) – 80% वेटेज और विभागीय मूल्यांकन – 20% वेटेज के माध्यम से होगा।

ऐसे होगी नियुक्ति : शुरुआत में अभ्यर्थी की नियुक्ति एक साल के लिए होगी, हालांकि बाद में कार्य को देखते हुए उसे तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

आवेदन करने की आखिरी तारीख : 12 अगस्त

इन स्टेप्स से करें अप्लाई

  1. AIIMS Raebareli की आधिकारिक वेबसाइट aiimsrbl.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करेंस्क्रीन पर एक नया पेज जारी होगा।
  3. इसके बाद, सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4. आवेदन पत्र भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।

AIIMS NORCET

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 25 अगस्त शाम 5 बजे तक है। वहीं उम्मीदवारों को 26-28 अगस्त के बीच अपने आवेदन पत्र में करेक्शन का मौका मिलेगा।

पद का नाम-  नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर NITRD

आयु सीमा –उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, जहां आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2023 से की जाएगी। हालांकि, अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

योग्यता – एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को भारतीय नर्सिंग परिषद या किसी राज्य के नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग या बीएससी नर्सिंग डिग्री उत्तीर्ण किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों भारतीय या राज्य के नर्सिंग परिषद से नर्स एवं मिडवाइफ के तौर पर रजिस्टर्ड भी होना चाहिए। 

आवेदन शुल्क : आवेदन के दौरान सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ी जातियों के उम्मीदवारों को 3000 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से सम्बन्धित उम्मीदवारों को 2400 रुपये शुल्क ही भरना होगा, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान नहीं करना है।

ऐसे करें आवेदन

  1. एम्स नॉरेसट परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक इस परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट, norcet5.aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  2. उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews