
Raipur AIIMS Recruitment 2023 : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस , रायपुर की ओर से सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आखरी डेट 10 जुलाई 2023 है। एप्लीकेशन फॉर्म एम्स, रायपुर की ऑफिशियल वेबसाइट www.aiimsraipur.edu.in पर उपलब्ध हैं जहां से आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Raipur AIIMS Recruitment 2023
कुल पद 169
आयु सीमा – उम्मीदवारों की उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।
योग्यता : उम्मीदवारों को पोस्ट-ग्रेजुएशन मेडिकल डिग्री (एमडी/एमएस/डीएनबी/डिप्लोमा) या इसके समकक्ष योग्यता हासिल हो।
आवेदन शुल्क
- जनरल, ओबीसी ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपये
- एससी, एसटी पीडब्ल्यूडी, एक्स-सर्विसमैन : फीस में छूट दी गई है।
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट www.aiimsraipur.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर Recruitment के अंदर वैकेंसी के लिंक पर क्लिक करें।
- जूनियर रेजिडेंट/सीनियर रेजिडेंट के लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन के लिंक पर क्लिक करके मांगी जानकारी भरें और आवेदन पत्र सबमिट कर दें
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

