AIIMS Recruitment 2023 : 390 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें Apply, अच्छी सैलरी, जानें आयु-पात्रता और डिटेल्स

Indian Postal Department

AIIMS Recruitment 2023 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सुनहरा मौका है। एम्स रायबरेली ने 176 पद , एम्स दिल्ली में  1 पद, एम्स देवघर में 73 और एम्स रायपुर ने 116 पदों पर भर्ती निकली है। रायपुर एम्स की आखरी तारीख 16 जून, रायबरेली की 7 जून और देवघर एम्स की 17 जून है।  इच्छुक उम्मीदवार जून से पहले आवेदन कर सकते है, नौकरी की सारी डिटेल्स नीचे दी गई है।

Raipur AIIMS Recruitment 2023

कुल वैकेंसी – 116 पद

पदों का विवरण

  1. प्रोफ़ेसर
  2. एडिशनल प्रोफेसर
  3. असिस्टेंट प्रोफेसर
  4. एसोसिएट प्रोफेसर

आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 58 और अधिकतम आयु 70 वर्ष के अंदर होनी चाहिए। कृपया AIIMS, Raipur Recruitment Age Limit में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।

योग्यता : 1956 के भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम की अनुसूची I और II या तीसरे के भाग II (तीसरी अनुसूची के भाग II में शामिल योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को भी अधिनियम की धारा 13 (3) में निर्दिष्ट शर्तों को पूरा करना चाहिए) में शामिल एक चिकित्सा योग्यता एक स्नातकोत्तर योग्यता अर्थात MD/MS या संबंधित डिसिप्लिन / विषय में एक मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता।

वेतनमान-

  1. प्रोफेसर 168900 – 220400
  2. एडिशनल प्रोफेसर 148200 – 211400
  3. असिस्टेंट प्रोफेसर 138300 – 209200
  4. एसोसिएट प्रोफेसर 101500 – 167400

चयन प्रक्रिया- इंटरव्यू के द्वारा उम्मीदवारों को चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क :

  1. SC/ST : NIL/-
  2. General/OBC/EWS : 3000/-
  3. PWBD : Nil अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल Notification जरूर चेक करें।

Delhi AIIMS Recruitment

कुल पद – 1 पद

पद का नाम – वैज्ञानिक-बी

स्थान-  नई दिल्ली

योग्यता – AIIMS दिल्ली भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत योग्यता के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें। AIIMS दिल्ली भर्ती 2023 अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों ने एमबीबीएस, डिप्लोमा, डीएनबी, एमएस/एमडी, एमपीएच पूरा किया होगा। वेतन, कार्य स्थान और अंतिम तिथि के बारे में विवरण नीचे पाया जा सकता है।

वेतनमान- चयनित उम्मीदवारों को 68,875 – 68,875 रुपये प्रति माह मिलेगा।

आवेदन करने की अंतिम तिथि- 12/06/2023

आधिकारिक वेबसाइट- AIIMS.edu

ऐसे करें आवेदन

  1.  AIIMS दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट AIIMS.edu. पर जाएं।
  2.  AIIMS दिल्ली भर्ती 2023 के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।
  3. नोटिफिकेशन में दिए गए सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें।
  4. AIIMS दिल्ली भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित आवेदन के तरीके के बारे में निर्देशों का पालन करें।

Deoghar AIIMS Recruitment

कुल पद– 73

पदों का विवरण

  1. प्रोफेसर – 26 पद
  2. एडिशनल प्रोफेसर – 16 पद
  3. एसोसिएट प्रोफेसर – 11 पद
  4. असिस्टेंट प्रोफेसर – 19 पद
  5. एसोसिएट प्रोफेसर (रीडर) कॉलेज ऑफ नर्सिंग – 1 पद

आयु सीमा- एम्स देवघर में प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर के पद के लिए आयु सीमा 58 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. जबकि एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तय की गई है.

ऐसे करें आवेदन- एम्स, देवघर के इन पद पर पहले ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरें और फिर उसकी हार्डकॉपी संस्थान के पते पर अंतिम तारीख के पहले भेज दें। ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – aiimsdeoghar.edu.in. यहां से एप्लीकेशन लिंक मिल जाएगा। पहले ऑनलाइन फॉर्म भरें।

महत्वपूर्ण तिथि –

  1. पहले राउंड के तहत आवेदन करने की लास्ट डेट 10 जून है और हार्ड कॉपी जमा करने की लास्ट डेट 17 जून 2023 है।
  2. सेकेंड राउंड के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 15 जुलाई है और हार्डकॉपी जमा करने की लास्ट डेट 22 जुलाई।
  3. तीसरे राउंड के लिए 10 सितंबर और 17 सितंबर लास्ट डेट है।चौथे राउंड के लिए 15 नवंबर और 22 नवंबर 2023 है।
  4. आखिरी और चौथे राउंड के लिए लास्ट डेट 10 फरवरी और 17 फरवरी 2024 है।पहली तारीख ऑनलाइन आवेदन की है और दूसरी हार्डकॉपी भेजने की।

आवेदन शुल्क – आवेदन करने के लिए सामान्य कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 3000 रुपये शुल्क देना होगा।

वेतनमान – शुरुआत में महीने के 37,000 से लेकर 67,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी। वहीं बाद में ये 1, 70,000 रुपये से लेकर 1,20,400 रुपये तक है। इसके साथ ही बहुत से एलाउंस भी हैं जो कैंडिडेट को मिलेंगे।

Rae Bareli AIIMS Recruitment 2023

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायबरेली, उत्तर प्रदेश ने भी Senior Residents के 176 पदों पर भर्ती निकाली है। नौकरी की नियुक्ति 01 वर्ष की अवधि और 02 वर्ष के बाद के विस्तार के लिए होगी । इच्छुक उम्मीदवार एम्स रायबरेली की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को भरकर और उसी में जमा करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 11 मई से शुरू हो गई है और आखरी तारीख 7 जून है।

कुल पद –176

पदों का विवरण

  1. Broad Speciality Departments- 58
  2. Super Speciality Departments-118

आयु सीमा- आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है ।

वेतनमान- चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतनमान लेवल-11 (67700 रुपये) + एनपीए (चिकित्सा कर्मियों के लिए) मिलेगा।

चयन प्रक्रिया- योग्य उम्मीदवारों का चयन समिति द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और विभागीय मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क – विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग है ।

  1. सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए : 1000 रुपये
  2. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए : 800 रुपये
  3. PWBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews