AIIMS Recruitment 2023 : एम्स में नौकरी पाने का गोल्डन चांस, 330 से ज्यादा अलग अलग पदों पर निकली है भर्तियां, सैलरी 1 लाख पार, जानें डिटेल्स

government job

AIIMS Recruitment 2023 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एम्स बिलासपुर चंडीगढ़,एम्स भोपाल, एम्स पटना ने करीब 340 विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां निकाली गई है। भर्तियों की सारी जानकारी नीचे अलग अलग दी गई है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

Patna AIIMS Recruitment 2023

कुल पद –147

पदों का विवरण

सीनियर नर्सिंग ऑफिसर : 127 पद
ट्यूटर : 20 पद

आयु सीमा – सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के लिए आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है। जबकि ट्यूटर पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष रखी गई है।

 योग्यता- भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/इंडियन नर्सिंग काउंसलिंग से बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क- आवेदन शुल्क 1500 रुपये जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए है। जबकि एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 1200 रुपये फीस रखी गई है। वहीं, एक्स सर्विसमैन व दिव्यांग अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

वेतनमान-चयनित अभ्यर्थियों को 47600 रुपये से लेकर 151100 रुपये सैलरी का भुगतान करना होगा।

आवेदन की आखरी तारीख- उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2023 से शुरू हो जाएगी। इस भर्ती में आवेदन करने प्रक्रिया रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के बाद 15 दिन तक जारी रहेगी।

Bhopal AIIMS Recruitment 2023

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल ने ग्रुप ए फैकल्टी के 37 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभिन्न विषयों में उपलब्ध एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर सहित इन पदों के लिए कुछ शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 10 अक्टूबर 2023 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुल पद– 37

आयु सीमा –प्रोफेसर/अतिरिक्त प्रोफेसर: – अंतिम तिथि के अनुसार 58 (58) वर्ष से अधिक नहीं।एसोसिएट प्रोफेसर/सहायक प्रोफेसर: – अंतिम तिथि के अनुसार 50 (पचास) वर्ष से अधिक नहीं।

योग्यता – संबंधित स्ट्रीम में पोस्ट ग्रेजुएट से लेकर मास्टर डिग्रीधारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम 1956 की अनुसूची I या II या तीसरी अनुसूची के भाग II में शामिल एक चिकित्सा योग्यता (तीसरी अनुसूची के भाग II में शामिल व्यक्तियों की योग्यता को अधिनियम की धारा 13(3) में निर्दिष्ट शर्तों को भी पूरा करना चाहिए) )संबंधित अनुशासन/विषय में स्नातकोत्तर योग्यता जैसे एमडी/एमएस या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता।आपको सलाह दी जाती है कि पदों की शैक्षणिक योग्यता के विवरण के लिए अधिसूचना लिंक देखें।

चयन प्रक्रिया- इन पदों पर चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन पत्र में भरी गई जानकारी के आधार पर, उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है। इस संबंध में विवरण के लिए आप अधिसूचना देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क – ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क – 2,000/- रुपये (केवल दो हजार रुपये)। एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी, महिला/भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के लिए- शून्य।

Patna AIIMS Recruitment 2023

कुल पद -93

पदों का विवरण

  • प्रोफेसर: 33 रिक्तियां
  • एडिशनल प्रोफेसर: 18 रिक्तियां
  • एसोसिएट प्रोफेसर: 22 रिक्तियां
  • असिस्टेंट प्रोफेसर: 20 रिक्तियां

आयु सीमा – एम्स पटना में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है। एडिशनल प्रोफेसर और प्रोफेसर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 58 वर्ष निर्धारित है।

आवेदन शुल्क- एम्स पटना में भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 2000 रुपये का भुगतान करना होगा। ईडब्ल्यूएस और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये है। जबकि PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

वेतनमान-

  • प्रोफेसर पद के लिए लेवल-14-ए के मुताबिक 168900 रुपये से 2,20,400 रुपये तक ।
  • एडिशनल प्रोफेसर पद के लिए लेवल-13-ए के मुताबिक 148200 रुपये से 2,11,400 रुपये तक।
  • एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए लेवल-13-ए1+ के अनुसार 138300 रुपये से 2,09,200 रुपये तक वेतन।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए एंट्री लेवल पे मैट्रिक्स 12 के मुताबिक 1,01,500 रुपये से 1,67,400 रुपये तक वेतन निर्धारित किया गया है।

आवेदन की आखरी तारीख- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 15 दिन तक है। विज्ञापन 23 सितंबर को रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है।

Bilaspur AIIMS Recruitment 2023

कुल पद– 62 पद

पदों का विवरण-

सीनियर नर्सिंग आफिसर-महिलाओं के लिए 45 पद ।
सीनियर नर्सिंग आफिसर- पुरुषों के लिए 12 पद पर ।
मेडिकल सोशल वर्कर के लिए एक पद पर, हॉस्टल वॉर्ड और कैशियर के दो-दो पदों ।
आयु सीमा- उम्मीदवारों को 21 वर्ष से 35 वर्ष तक रखी गई है।

योग्यता-

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 4 वर्षीय नर्सिंग डिग्री पास होना चाहिए।
राज्य या भारतीय नर्सिंग परिषद से रजिस्टर्ड होना जरूरी है।सम्बन्धित कार्य का 3 वर्ष का अनुभव।
मेडिकल सोशल वर्कर पदों के लिए सोशल वर्क में एमए या MSW पास होने के साथ-साथ कम से 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
आवेदन शुल्क – जनरल और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 1500 रुपये और एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस आवेदक को 1200 रुपये फीस देनी होगी। पीडब्ल्यूडी आवेदकों को फार्म भरने पर कोई फीस नहीं देनी होगी।

6 परीक्षा केन्द्र – छह जगहों पर परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें अंबाला, बठिंडा, बिलासपुर, चंडीगढ़ व मोहाली, देहरादून और दिल्ली व एनसीआर शामिल है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर टेस्ट होगा। कंप्यूटर टेस्ट की जानकारी आवेदकों के फॉर्म भरते समय दिए गए ई मेल आईडी व अन्य संपर्क नंबरों पर सूचना जारी की जाएगी।

आवेदन की आखरी तारीख– 4 अक्टूबर

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews