AIIMS Recruitment 2024 : उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका, 500 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन, ये है लास्ट डेट, जानें डिटेल्स

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का संबंधित डिसिप्लिन में एमडी/ एमएस/ डीएनबी/ एमएससी/ एमडीएस/ डीएम/ एमसीएच/ पीएचडी किया होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
Telangana District Court Recruitment 2026

AIIMS Recruitment 2024 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दिल्ली एम्स ने सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके आवेदन की प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट 19 जून 2024 है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

Delhi AIIMS Recruitment 2024 

कुल पद : 517

आयु सीमा : अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 31 अगस्त 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

योग्यता : उम्मीदवारों का संबंधित डिसिप्लिन में एमडी/ एमएस/ डीएनबी/ एमएससी/ एमडीएस/ डीएम/ एमसीएच/ पीएचडी किया हो। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

आवेदन शुल्क: सामान्य/ओबीसी श्रेणी के लिए: रु. 3000/- + लागू लेनदेन शुल्क एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए: रु. 2400/- + लागू लेनदेन शुल्क पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए: शून्य भुगतान मोड: डेबिट/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रारंभिक तिथि: 05-06-2024
  • ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 19-06-2024 (शाम 5:00 बजे तक)
  • लॉगिन के बाद अपने माई पेज के पंजीकरण स्थिति टैब के माध्यम से अस्वीकृत छवियों / अन्य कमियों के सुधार के लिए पंजीकरण की स्थिति अपलोड करने की तिथि 26-06-2024 (बुधवार)
  • अस्वीकृत आवेदन के नियमितीकरण के लिए छवियों में सुधार / आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि। 29-06-2024 (शनिवार)
  • केंद्रों को अंतिम रूप देना और रोल नंबर का आवंटन और वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड करना: 05-07-2024 (शुक्रवार)
  • ऑनलाइन मोड के माध्यम से भर्ती परीक्षा [कंप्यूटर आधारित टेस्ट: 13-07-2024 (शनिवार)
  • परिणाम की घोषणा की अपेक्षित तिथि (चरण-I): 22-07-2024 (सोमवार)
  • साक्षात्कार की तिथि(तारीखें): तिथि, समय और स्थान चरण-I परिणाम के साथ अलग से सूचित किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल fis.aiimsexams.ac.in पर विजिट करना है।
  • इसके बाद आप क्रिएट न्यू अकाउंट पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में अभ्यर्थी भर्ती के लिए निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews