AIIMS Recruitment 2024 : 130 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 65000 पार, 31 जुलाई तक करें आवेदन, जानें आयु सीमा-योग्यता

जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 67350 रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा।
AIIMS Recruitment 2024 : 130 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती,  सैलरी 65000 पार, 31 जुलाई तक करें आवेदन, जानें आयु सीमा-योग्यता

AIIMS Recruitment 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में नौकरी (Sarkari Naukri 2024 ) पाने का सुनहरा मौका है। एम्स बटिंडा ने प्रोग्रामर और एम्स रायबरेली में सीनियर रेजिडेंट के विभिन्न पदों के लिए भर्तियां निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी गई है, जो योग्य इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.aiimsrbl.edu.in और  https://aiimsbathinda.edu.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Bathinda AIIMS Recruitment 2024

  • कुल पद –4
  • आयुसीमा- जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनकी न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए।
  • योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से BE/बी.टेक (कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/IT/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में) या Msc (CS/IT) या एमसीए या समकक्ष डिग्री । उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में संबंधित क्षेत्र में कम से कम 05 वर्ष का अनुभव।
  • आवेदन शुल्क- जो भी अप्लाई कर रहे हैं, उन उम्मीदवारों को निम्नलिखित तौर पर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।UR/OBC/EWS-1180, SC/ST -590
  • वेतनमान- जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 67350 रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा।
  • चयन प्रक्रिया- चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।  1 अगस्त 2024 को आयोजित किए जाएंगे।
  • आवेदन की लास्ट डेट- 31 जुलाई 2024

Rae Bareilly AIIMS Recruitment 2024

कुल पद : 131

पदों का विवरण

  • सामान्य: 30 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 18 पद
  • ओबीसी: 45 पद
  • एससी: 24 पद
  • एसटी: 14 पद

आयु सीमा : अधिकतम 45 वर्ष । आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए- 5 वर्ष और ओबीसी के लिए- 3 वर्ष। शारीरिक रूप से विकलांग (ओपीएच) उम्मीदवारों के मामले में, सामान्य श्रेणी के लिए अधिकतम दस (10) वर्ष, ओबीसी श्रेणी के लिए तेरह (13) वर्ष और एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवार के लिए पंद्रह (15) वर्ष की छूट दी जाएगी।

योग्यता : सेंट्रल या स्टेट मेडिकल काउंसिल द्वारा रजिस्टर्ड होना चाहिए। एमडी, एमएस, डीएनबी की डिग्री। उम्मीदवारों को केंद्रीय/राज्य चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए।

  • ब्रॉड स्पेशियलिटी के लिए- उम्मीदवारों के पास संबंधित स्पेशियलिटी में पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री यानी एमडी/एमएस/डीएनबी या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
  • सुपर स्पेशियलिटी के लिए- उम्मीदवारों के पास संबंधित ब्रॉड स्पेशियलिटी में एमडी/एमएस/डीएनबी डिग्री या संबंधित सुपर स्पेशियलिटी में डीएम/एम.सीएच/डीएनबी डिग्री होनी चाहिए।
  • पैथोलॉजी विभाग के लिए- उम्मीदवारों के पास पैथोलॉजी में एमडी डिग्री/लैब मेडिसिन में एमडी डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1180 रुपए, एससी, एसटी : 944 रुपए

चयन प्रक्रिया :उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और विभागीय मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी संबंधित जानकारी बाद में शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को बता दी जाएगी। लिखित परीक्षा (MCQ आधारित)- 80% वेटेज और विभागीय मूल्यांकन- 20% वेटेज

वेतनमान- 67,700 रुपए प्रति माह।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि- 14.07.2024 शाम ​​5:00 बजे तक।
  • लिखित परीक्षा की तिथि- 21.07.2024 (रविवार); (उम्मीदवार को सुबह 9:00 बजे रिपोर्ट करना होगा)
  • विभागीय मूल्यांकन की तिथि- 22.07.2024 (सोमवार) (उम्मीदवार को सुबह 9:00 बजे रिपोर्ट करना होगा)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews