AIIMS NORCET 2024 : 3500 पदों पर वैकेंसी, 17 मार्च से पहले करें अप्लाई, जानें आयु-पात्रता और डिटेल्स

mp recruitment

AIIMS NORCET 2024 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एम्स दिल्ली ओर से नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो 17 मार्च 2024 तक जारी रहेगी। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन से पहले उम्मीदवार पात्रता एवं मापदंड की जांच अवश्य कर लें। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कुल पद – 3500

पद का नाम-नर्सिंग ऑफिसर
योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग या बीएससी नर्सिंग पास किया हो। उम्मीदवारों का भारतीय या राज्य के नर्सिंग परिषद से नर्स एवं मिडवाइफ के तौर पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।

आयु सीमा – उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गिनती 17 मार्च 2024 के अनुसार होगी।

आवेदन शुल्क- आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 3000 रुपये और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2400 रुपये है। वहीं, विकलांग व्यक्तियों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेटबैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

वेतनमान- वेतन बैंड 2 के अनुसार 9,300 – 34,800 + ग्रेड पे 4600 मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

परीक्षा पैटर्न-स्टेज 1 या प्रीलिम्स के लिए ऑनलाइन (सीबीटी) एग्जाम 14 अप्रैल, 2024 को आयोजित किया जाएगा। वहीं, स्टेज II या मेन्स के लिए ऑनलाइन एग्जाम(सीबीटी) 5 मई, 2024 को आयोजित किया जाएगा।

  1. प्रीलिम्स एग्जाम –हर प्रश्न के लिए चार ऑप्शन के साथ 100 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अवधि 90 मिनट है। हर प्रश्न 1 अंक का होगा। हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
  2. मेन्स एग्जाम – हर प्रश्न के लिए चार ऑप्शन के साथ 100 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न 1 अंक का होगा। हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

AIIMS NORCET के लिए कैसे करें अप्लाई

  • एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एम्स NORCET 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाए तो अकाउंट में लॉगइन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews