AIIMS Recruitment : एम्स में विभिन्न पदों पर निकली है भर्तियां, 23 फरवरी से पहले करें अप्लाई, जानें आयु सीमा-योग्यता और डिटेल्स

government job 2026

Bilaspur AIIMS Recruitment 2024: ऑल इंडिया इंस्ट्टीयूट ऑफ मेडिकल साइसेंज में सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका है। एम्स बिलासपुर ने फैकल्टी के कुल 69 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है और इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 23 फरवरी, 2024 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सबमिट करने की लास्ट डेट 27 फरवरी है।आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाकर पूरी सूचना प्राप्त कर सकते हैं।

AIIMS Recruitment 2024

कुल पद –69 पद

पदों का विवरण-

  • 24 पद प्रोफेसर
  • 14 पद एडिशनल प्रोफेसर
  • 14 पद रिक्तियां एसोसिएट प्रोफेसर
  • 17 पद असिस्टेंट प्रोफेसर

आयु सीमा- प्रोफेसर/एडिशनल प्रोफेसर के पदों पर उम्मीदवारों की आयु सीधी भर्ती के लिए 58 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर उम्मीदवारों की आयु 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

वेतनमान चयनित उम्मीदवार को 101500 से 220200 तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क – उम्मीदवारों को एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। वहीं अन्य सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews