AIIMS Recruitment : एम्स में नौकरी पाने का आखिरी मौका, विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें अप्लाई , लास्ट डेट नजदीक

government job 2026

Raebareli AIIMS Recruitment 2024 : एम्स में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रायबरेली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) द्वारा 76 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 28 जनवरी 2024 तक चलेगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsrbl.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Raebareli AIIMS Recruitment 2024 

कुल पद– 76

पदों का विवरण

  • प्रोफेसर के 25
  • एडिशनल प्रोफेसर के 19
  • एसाेसिएट प्रोफेसर के 14 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर के 18 पद

आयु सीमा : 2024 प्रोफेसर/ एडिशनल प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 58 वर्ष होनी चाहिए। जबकि एसोसिएट प्रोफेसर/सहायक प्रोफेसर के लिए आयुसीमा 50 वर्ष होनी चाहिए।

योग्यता :

  • प्रोफेसर : संबंधित क्षेत्र में MD, SS और 14 साल का अनुभव या MCH, DM और कम से कम 12 साल का अनुभव या MCH, DMऔर कम से कम 11 साल का अनुभव।
  • एडिशनल प्रोफेसर : संबंधित क्षेत्र में MD, SS और 10 साल का अनुभव या MCH, DM और कम से कम 8 साल का अनुभव या MCH, DM और कम से कम 7 साल का अनुभव।
  • एसोसिएट प्रोफेसर :संबंधित क्षेत्र में MD, SS और 6 साल का अनुभव या MCH, DM और कम से कम 4 साल का अनुभव या MCH, DM और कम से कम 3 साल का अनुभव।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर : संबंधित क्षेत्र में MD, SS और 3 साल का अनुभव या MCH, DM और कम से कम 1 साल का अनुभव।

आवेदन शुल्क : अप्लाई करने वाले जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को बतौर शुल्क 2360 रुपये देना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया : इस भर्ती में सबसे पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का लिखित एग्जाम होगा, उसमें पास होने वाले प्रतिभागियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इंटरव्यू पास करने के बाद ही एम्स रायबरेली में नौकरी मिल पाएगी।

वेतनमान : चयनित उम्मीदवारों को 1,42,506 -2,20,000 रुपए प्रति माह दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि – 08 जनवरी 2024
  • आवेदन शुरुआत होने की तिथि – 08 जनवरी 2024
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि- 28 जनवरी 2024

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।
  • अब संबंधित एडवरटाइजमेंट पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर हियर पर क्लिक करें। अब रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • एग्जाम फीस भरें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट आउट लेकर रखें।

https://aiimsrbl.edu.in/recruitments

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews