AIIMS Recruitment 2024: एम्स में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, 11 अगस्त से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

एम्स ऋषिकेश भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए, तभी वे आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे।उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
jobs

AIIMS Recruitment 2024 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। एम्स  देवघर ने 66 प्रोफेसर के पद और एम्स ऋषिकेश ने 12 हेल्थ वर्कर के पदों पर भर्ती निकाली है।  आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और लास्ट डेट 11 अगस्त है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट aiimsdeoghar.edu.in और aiimsrishikesh.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Rishikesh AIIMS Recruitment 2024

कुल पद : 12 पद

पद का नाम : कम्युनिटी हेल्थ वर्कर

आयु सीमा: उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए. तभी वे आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे।

योग्यता: जो भी उम्मीदवार एम्स के इस भर्ती के लिए आवेदन करने पर विचार कर रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए।

वेतनमान : जिस किसी भी उम्मीदवारों का चयन एम्स ऋषिकेश में होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 15000 रुपये मासिक सैलरी और 3000/ यात्रा व्यय यानी 18000 रुपये प्रति माह भुगतान किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे इंटरव्यू के समय आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ अपना विधिवत भरा हुआ आवेदन फॉर्म लेकर आएं।उम्मीदवारों की पोस्टिंग लोकेशन मुनस्यारी ब्लॉक (पिथौरागढ़ जिला, उत्तराखंड) में होगी।

दिनांक: 11-08-2024
रिपोर्टिंग समय: सुबह 9:00 बजे
स्थल: हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मुनस्यारी

Deoghar AIIMS Recruitment 2024

कुल पद : 66

पदों का विवरण:

  • प्रोफेसर-25
  • अतिरिक्त प्रोफेसर-14
  • एसोसिएट प्रोफेसर-09
  • सहायक प्रोफेसर-18

आयु सीमा: प्रोफेसर/अतिरिक्त प्रोफेसर: 58 वर्ष, एसोसिएट प्रोफेसर/असिस्टेंट प्रोफेसर: 50 वर्ष

योग्यता : एमडी/एमएस की डिग्री + कार्य अनुभव

आवेदन शुल्क : जनरल/ओबीसी- 3000 रुपये। एससी/एसटी/महिला/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग उम्मीदवार- शून्य

चयन प्रक्रिया: साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन

वेतनमान-

  • प्रोफेसर रु. 1,68,900-2,20,400/-
  • अतिरिक्त प्रोफेसर रु. 1,48,200-2,11,400/-
  • एसोसिएट प्रोफेसर रु. 1,38,300-2,09,200/-
  • सहायक प्रोफेसर रु. 1,01,500-1,67,400/-

महत्वपूर्ण तिथि

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि: 16 जुलाई, 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अगस्त, 2024 (चरण 1)
  • हार्ड कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि : 17 अगस्त, 2024 (चरण 1)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews