एम्स में इन पदों पर निकली है भर्तियां, अच्छी मिलेगी सैलरी, जानें एज लिमिट और योग्यता

government job 2026

Jodhpur AIIMS Recruitment 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सुनहरा मौका है। एम्स जोधपुर ने सीधी भर्ती के तहत ईएनटी, न्यूरोसर्जरी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, रेडियो थेरेपी सहित विभिन्न विभागों में फैकल्टी (ग्रुप-ए) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 84 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकरी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर जानकारी ले सकते है।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • चयनित उम्मीदवारों को लेवल पे मैट्रिक्स 14-ए तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कोई टीए/डीए भुगतान नहीं किया जाएगा।यह एक रोलिंग नोटिफिकेशन है, इसमें आवेदन करने के लिए कोई समापन तिथि नहीं है।
  • एम्स जोधपुर भर्ती 2024 के लिए चुने गए उम्मीदवारों को 02 वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। कट-ऑफ तिथियां और अन्य जरूरी जानकारियां केवल एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएंगी। सभी पद प्रोविजनल हैं और इन्हें घटाया या बढ़ाया जा सकता है। आरक्षण का लाभ और आयु सीमा में छूट केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार मिलेगी।
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 2 अगस्त 2018 को जारी आदेश के अनुसार, भारत के प्रवासी नागरिक/कार्ड होल्डर भी इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। सम्बंधित स्ट्रीम में मास्टर डिग्रीधारक अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही न्यूनतम तीन से लेकर 14 साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया है।

Jodhpur AIIMS Recruitment 2024

कुल पद-84

आयु सीमा- कट ऑफ तिथि के अनुसार 58 वर्ष से अधिक उम्र के लोग इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। एसोसिएट प्रोफेसर/सहायक प्रोफेसर में कट ऑफ तिथि के अनुसार 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोग इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार के लिए 3000 रुपए और एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग उम्मीदवार के लिए 200 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।इसमें एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल, दिव्यांग को 10 साल, सरकारी कर्मचारी को 5 साल और पूर्व सैनिक को 5 साल की छूट मिलेगी।आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया- एम्स जोधपुर भर्ती 2024 का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार एम्स जोधपुर में आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए कोई टीए/डीए का भुगतान नहीं किया जाएगा। बायोडाटा के आधार पर, चयन समिति साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को शॉर्ट-लिस्ट कर सकती है। साक्षात्कार के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय अपने आवेदन में दिए गए विवरण के प्रमाण में सभी प्रासंगिक मूल दस्तावेज पेश करने होंगे।

http://117.239.163.130/~recaiimsjodhpur/Faculty_Recruitment/Frec_2024_rolling/PDF/Frec_2024_rolling_adv.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews