AIIMS Recruitment 2024 : नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर निकली है भर्तियां, 21 अगस्त तक करें आवेदन, जानें आयु सीमा और योग्यता

एम्स नॉर्सेट भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।
government job 2026

NORCET AIIMS Recruitment 2024:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।एम्स ने वर्ष 2024 के लिए नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET) 7 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से  21 अगस्त तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में 80 प्रतिशत सीट महिलाओं और 20 प्रतिशत पर पुरुषों के लिए आरक्षित किया गया है।ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले, उम्मीदवारों को विस्तृत अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

AIIMS Nursing Officer Vacancy 2024

आयुसीमा: एम्स नॉरसेट एग्जाम देने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। वहीं एम्स NITRD, नई दिल्ली के लिए ऊपरी उम्र 35 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 21 अगस्त 2024 के आधार पर होगी।

योग्यता: उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग या बीएससी नर्सिंग पास किया हो। अभ्यर्थियों का भारतीय या राज्य के नर्सिंग परिषद से नर्स एवं मिडवाइफ के तौर पर पंजीकृत होना भी आवश्यक है।

आवेदन शुल्क: सामान्य/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3000/- रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी,एसटी और इडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 2400/- है। पीएच अभ्यर्थी निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: प्री और मेंस परीक्षा।

कहां होगी भर्ती : एम्स 7th नर्सिंग ऑफिसर की यह वैकेंसी रायबरेली ,गोरखपुर, पटना, रायपुर समेत देशभर के 15 एम्स संस्थानों के लिए है।

वेतनमान : 9300-34800/-, ग्रेड पे- 4600/-

कब होगी परीक्षा

  • मेडिकल परीक्षा प्राधिकरण 15 सितंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करेगा।
  • इस भर्ती में शामिल होने के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करेंगे उनके लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन (स्टेज-1) का आयोजन 15 सितंबर 2024 को किया जायेगा।
  • स्टेज 1 में सफल उम्मीदवारों को स्टेज 2 एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा जो 4 अक्टूबर 2024 को आयोजित होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना के अनुसार, आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त ।
  • सुधार विंडो 22 से 24 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।
  • फॉर्म की अन्य कमियों को ठीक करने की आखिरी तारीख 30 अगस्त से 2 सितंबर होगी। चरण 2 की परीक्षा 4 अक्टूबर 2024 को होगी। 

https://rrp.aiimsexams.ac.in/advertisement/66ab7d18ebb3815a4b707ac6

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews