AIIMS Recruitment 2025 : 190 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, एज लिमिट 50 वर्ष, सैलरी 1 लाख पार, जानें डिटेल्स

एम्स दिल्ली, गोरखपुर और जम्मू ने 190 से ज्यादा अलग अलग पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।आईए जानते है इन सभी भर्तियों की आयु सीमा योग्यता सैलरी और चयन प्रक्रिया के बारें में.................
sarkari naukari 2026

AIIMS Recruitment 2025 :एम्स में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली, गोरखपुर और जम्मू ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है।इसमें दिल्ली एम्स ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी लास्ट डेट 18 अक्तूबर है। गोरखपुर एम्स ने 35 विषयों के लिए प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली है जिसकी आखिरी तारीख 26 अक्टूबर है।एम्स जम्मू ने ग्रुप-ए के 80 फैकल्टी पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए ऑनलाइन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर निर्धारित की गई है।आईए जानते है इन सभी भर्तियों की आयु सीमा योग्यता सैलरी और चयन प्रक्रिया के बारें में……………..

Delhi AIIMS Recruitment 2025

कुल पद: 26

पदों का विवरण

फॉरेंसिक मेडिसिन में 2 पद, पैथोलॉजी/साइटो-पैथोलॉजी में 4 पद, साइकियाट्री में 1 पद, ENT (ओटोराइनोलैरिंगोलॉजी) में 3 पद, न्यूरोलॉजी में 3 पद, यूरोलॉजी में 2 पद, नेफ्रोलॉजी में 2 पद, कम्युनिटी मेडिसिन में 1 पद, डर्मेटोलॉजी-वेनेरोलॉजी में 2 पद, फार्माकोलॉजी में 2 पद, मेडिसिन में 1 पद, प्रोस्थोडॉन्टिक्स एंड क्राउन एंड ब्रिज में 1 पद और एनेस्थेसियोलॉजी में 2 पद ।

आयु सीमा: अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित है। आयु सीमा में छूट सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगी।

योग्यता: एमबीबीएस, मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी, एमएस/एमडी, एम.सीएच, डीएम (संबंधित विषय में) की डिग्री होना अनिवार्य है। केवल योग्य और निर्धारित शैक्षिक मानदंड पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क: सामान्य ओबीसी उम्मीदवारों को 3000 रुपये । ईडब्ल्यूएस को 2400 रुपये। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 2400 रुपये का शुल्क है, जो साक्षात्कार में उपस्थित होने पर वापस किया जाएगा। पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

सैलरी: इस भर्ती में सहायक प्रोफेसर के लिए चयनित उम्मीदवारों 1,42,506 रुपये तक वेतन मिलेगा।

चयन प्रक्रिया: सेलेक्‍शन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा

आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अक्तूबर

Gorakhpur AIIMS Recruitment 2025

कुल पद: 88

पदों का विवरण

  • प्रोफेसर: 21
  • अतिरिक्त प्रोफेसर: 15
  • एसोसिएट प्रोफेसर: 28
  • सहायक प्रोफेसर: 24

इन पदों पर होगी भर्ती : यह भर्ती डायरेक्ट रिक्रूटमेंट/डेप्यूटेशन/कॉन्ट्रेक्चुअल बेस पर 34 विषयों के लिए निकाली है। इसमें यूरोलॉजी, ईएनटी, जनरल मेडिसिन, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, न्यूरोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, कार्डियोलॉजी समेत विभिन्न विषयों के लिए रिक्तियां हैं।

आयु सीमा: प्रोफेसर/एडिशनल प्रोफेसर के लिए 58, एसोसिएट प्रोफेसर/असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 50 वर्ष से ज्यादा उम्र नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों को इसमें छूट मिलेगी।

योग्यता: एमबीबीएस की डिग्री या समकक्ष मेडिकल क्वालिफिकेशन होनी चाहिए। साथ ही पोस्ट ग्रेजुएशन एमडी या एमएस की डिग्री और संबंधित फील्ड में 3 से 14 साल काम का अनुभव होना (पदानुसार) भी जरूरी है। ट्रॉमा और इमरजेंसी में एम.टेक ट्रॉमा (सर्जरी)/ एमडी (इमेरजेंसी मेडिसिन) वाले अप्लाई कर सकते हैं। वहीं ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एंड ब्लड बैंक में एमडी ट्रांसफ्यून मेडिसिन/एमडी (ब्लड बैंक) वाले और प्लमनरी मेडिसिन में भी संबंधित स्ट्रीम में पढ़े अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे।

आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 500 रुपये शुल्क ।दिव्यांगजन, प्रतिनियुक्ति के आधार पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों और सेवानिवृत्त शिक्षकों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सैलरी: प्रोफेसर को 168900-220499 रुपये, एडिशनल प्रोफेसर को 148200-211400 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर को 138300-209200 रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर को 101500-167400 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया: इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अक्तूबर

Jammu AIIMS Recruitment 2025

कुल पद: 80

पदों का विवरण

  • प्रोफेसर – 24 पद
  • एडिशनल प्रोफेसर – 15 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर – 18 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर – 23 पद

आयु सीमा: आधिकतम आयु 50 साल निर्धारित किया गया है, जिसकी गणना 24 अक्टूबर, 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार छूट दी जाएगी।

योग्यता: IMC द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS या पद के अनुसार संबंधित डिग्री का होना अनिवार्य है ।प्रोफेसर को 14 साल,एडिशनल प्रोफेसर को 10 साल, एसोसिएट प्रोफेसर को 06 साल और असिस्टेंट प्रोफेसर को 03 साल का अनुभव जरूरी है।

आवेदन शुल्क: जनरल/OBC – 3000 रुपये ,EWS – 2400 रुपये ,SC/ST – 2400 रुपये , PwBD – निशुल्क

सैलरी: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग सैलरी निर्धारित की गई है।

  • प्रोफेसर – 1,68,900 से 2,20,400 रुपये
  • एडिशनल प्रोफेसर – 1,48,200 से 2,11,400 रुपये
  • एसोसिएट प्रोफेसर – 1,38,300 से 2,09,200 रुपये
  • असिस्टेंट प्रोफेसर – 1,01,500 से 1,67,400 रुपये

दस्तावेज भेजने का पता और अंतिम तिथि

  • जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करते हैं, उन्हें अपने सभी जरूरी प्रमाण-पत्रों की स्वयं सत्यापित कॉपियां भी साथ में भेजनी होंगी। इनमें आयु, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव (भुगतान का प्रमाण सहित), जाति प्रमाण-पत्र (निर्धारित फॉर्मेट में), EWS/PwBD प्रमाण-पत्र, NOC और अन्य संबंधित दस्तावेज शामिल हैं।
  • पता: रजिस्ट्रार ,शैक्षणिक ब्लॉक, 6वीं मंजिल, ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, विजयपुर, जम्मू, 1841134
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews