AIIMS Recruitment 2025 : 60 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, एज लिमिट 50 वर्ष, सैलरी 2 लाख तक, जानें डिटेल्स

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने 63 असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। 50 साल तक की उम्र वाले कैंडिडेट्स 14 नवंबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं।
AIIMS jobs 2026

AIIMS Recruitment 2025 :एम्स में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने 63 फैकल्टी (असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर) पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया जारी है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 14 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आईए जानते है इन सभी भर्तियों की आयु सीमा योग्यता सैलरी और चयन प्रक्रिया के बारें में……………..

AIIMS Recruitment 2025 :

कुल पद: 63

किन पदों पर होगी भर्ती: एनेस्थीसियोलॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, न्यूरोसर्जरी, न्यूक्लियर मेडिसिन, पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जैसे विभागों में ।

आयु सीमा:  कैंडिडेट की अधिकतम उम्र 50 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है।

योग्यता: संबंधित विभाग के अनुसार MD/MS, DM/MCh या समकक्ष डिग्री आवश्यक है। उम्मीदवार के पास मेडिकल क्षेत्र में शिक्षण या प्रोफेशनल अनुभव होना चाहिए।

सैलरी: असिस्टेंट प्रोफेसर: लेवल-12, वेतन 1,01,500 रुपये से 1,67,400 रुपये प्रति माह। एसोसिएट प्रोफेसर (कॉलेज ऑफ नर्सिंग): एंट्री लेवल पे मैट्रिक्स-11, 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये प्रति माह

आवेदन शुल्क:  सामान्य और ओबीसी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 3000 रुपये का भुगतान करना होगा। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 2400 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को भी आवेदन शुल्क के रूप में 2400 रुपये का भुगतान करना होगा, जोकि साक्षात्कार में उपस्थित होने के बाद वापस कर दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्‍यम से — UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकेगा।

चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग । ऑब्जेक्टिव स्क्रीनिंग ।सभी आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड करने होंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू एम्स की स्टैंडिंग सेलेक्शन कमेटी द्वारा लिया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज : MBBS/MD/MS/DM/MCh डिग्री और मार्कशीट, अनुभव प्रमाणपत्र (यदि लागू हो),आधार कार्ड / पैन कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो,आरक्षण श्रेणी प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC/EWS/PwD)

AIIMS Faculty Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया

  • स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट aiims.edu पर जाएं।
  • स्टेप 2. “Faculty Recruitment 2025” नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3. ऑनलाइन फॉर्म में सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • स्टेप 4. आवश्यक दस्तावेज़ जैसे फोटो, सिग्नेचर, डिग्री और अनुभव प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • स्टेप 5. शुल्क भुगतान के बाद आवेदन सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews