AIIMS Recruitment :100 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 15 जनवरी से पहले करें आवेदन, सैलरी 2 लाख तक, जानें डिटेल्स

बिलासपुर एम्स की इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 जनवरी तक ऑनलाइन एवं 25 जनवरी तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है।
AIIMS Recruitment :100 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 15 जनवरी से पहले करें आवेदन, सैलरी 2 लाख तक, जानें डिटेल्स

AIIMS Recruitment 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एम्स बिलासपुर में ग्रुप A के अंतर्गत प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है।

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 जनवरी तक ऑनलाइन एवं 25 जनवरी तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। एम्स बिलासपुर भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है, उम्मीदवार को 03 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा, जिसे सक्षम प्राधिकारी के विवेक के अनुसार बढ़ाया/घटाया जा सकता है।

Bilaspur AIIMS Recruitment 

कुल पद : 110

भर्ती विवरण

  • प्रोफेसर: 22 पद
  • एडिशनल प्रोफेसर: 16 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर: 16 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर: 56 पद

आयु सीमा: प्रोफेसर: 58 वर्ष (प्रत्यक्ष), 56 वर्ष (प्रतिनियुक्ति), एसोसिएट/सहायक प्रोफेसर: 50 वर्ष निर्धारित की गई है।

योग्यता: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क: सभी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 2360 रुपये (GST शुल्क सहित) निर्धारित किया गया है वहीं एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 1180 रुपये (GST शुल्क सहित) जमा करना होगा। आवेदन शुल्क नॉन रिफंडेबल होगा, किसी भी स्थिति में शुल्क की वापसी नहीं की जाएगी। शुल्क का भुगतान NEFT के माध्यम से किया जा सकता है। पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी: चयनित उम्मीदवार को 1.38 लाख से 2.20 लाख तक सैलरी मिलेगी।

कैसे करें आवेदन

  • अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन पत्र अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करके इसे पूर्ण रूप से भरकर एवं साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करके निर्धारित पते पर भेज दें
  • उप निदेशक (प्रशासन), प्रशासनिक ब्लॉक, तीसरी मंजिल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, कोठीपुरा, बिलासपुर हिमाचल प्रदेश-174037″ के पते पर सायं 5 बजे तक अवश्य पहुंचा दें।
  • ध्यान रखें कि ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 15 जनवरी तो ऑफलाइन आवेदन पत्र निर्धारित पते पर पहुंचने की लास्ट डेट 22 जनवरी 2025 तय की गई है।

https://www.aiimsbilaspur.edu.in/common/images/recruitment/8i5bbxqjAdvertisement%20Notice.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews