AIIMS Recruitment : 180 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, एज लिमिट 58 वर्ष, सैलरी 1 लाख पार, जानें पात्रता और लास्ट डेट

सामान्य ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये और एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
sarkari naukari 2026

AIIMS Recruitment 2025 :एम्स में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स दिल्ली) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 4 अक्तूबर 2025 से शुरू होगी और लास्ट डेट 18 अक्तूबर है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार एम्स दिल्ली की वेबसाइट aiims.edu पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गोरखपुर एम्स ने 35 विषयों के लिए प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली है जिसकी आखिरी तारीख 26 अक्टूबर 2025 है। नागपुर ए्म्स ने भी सीनियर रेजिडेंट के विभिन्न 73 पदों पर भर्ती निकाली है ।अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।

Delhi AIIMS Recruitment 2025

कुल पद: 26

पदों का विवरण

फॉरेंसिक मेडिसिन में 2 पद, पैथोलॉजी/साइटो-पैथोलॉजी में 4 पद, साइकियाट्री में 1 पद, ENT (ओटोराइनोलैरिंगोलॉजी) में 3 पद, न्यूरोलॉजी में 3 पद, यूरोलॉजी में 2 पद, नेफ्रोलॉजी में 2 पद, कम्युनिटी मेडिसिन में 1 पद, डर्मेटोलॉजी-वेनेरोलॉजी में 2 पद, फार्माकोलॉजी में 2 पद, मेडिसिन में 1 पद, प्रोस्थोडॉन्टिक्स एंड क्राउन एंड ब्रिज में 1 पद और एनेस्थेसियोलॉजी में 2 पद ।

आयु सीमा: अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित है। आयु सीमा में छूट सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगी।

योग्यता: एमबीबीएस, मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी, एमएस/एमडी, एम.सीएच, डीएम (संबंधित विषय में) की डिग्री होना अनिवार्य है। केवल योग्य और निर्धारित शैक्षिक मानदंड पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क: सामान्य ओबीसी उम्मीदवारों को 3000 रुपये । ईडब्ल्यूएस को 2400 रुपये। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 2400 रुपये का शुल्क है, जो साक्षात्कार में उपस्थित होने पर वापस किया जाएगा। पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

सैलरी: इस भर्ती में सहायक प्रोफेसर के लिए चयनित उम्मीदवारों 1,42,506 रुपये तक वेतन मिलेगा।

चयन प्रक्रिया: सेलेक्‍शन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा

Gorakhpur AIIMS Recruitment 2025

कुल पद: 88

पदों का विवरण

  • प्रोफेसर: 21
  • अतिरिक्त प्रोफेसर: 15
  • एसोसिएट प्रोफेसर: 28
  • सहायक प्रोफेसर: 24

इन पदों पर होगी भर्ती

यह भर्ती डायरेक्ट रिक्रूटमेंट/डेप्यूटेशन/कॉन्ट्रेक्चुअल बेस पर 34 विषयों के लिए निकाली है। इसमें यूरोलॉजी, ईएनटी, जनरल मेडिसिन, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, न्यूरोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, कार्डियोलॉजी समेत विभिन्न विषयों के लिए रिक्तियां हैं।

आयु सीमा: प्रोफेसर/एडिशनल प्रोफेसर के लिए 58, एसोसिएट प्रोफेसर/असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 50 वर्ष से ज्यादा उम्र नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों को इसमें छूट मिलेगी।

योग्यता: एमबीबीएस की डिग्री या समकक्ष मेडिकल क्वालिफिकेशन होनी चाहिए। साथ ही पोस्ट ग्रेजुएशन एमडी या एमएस की डिग्री और संबंधित फील्ड में 3 से 14 साल काम का अनुभव होना (पदानुसार) भी जरूरी है। ट्रॉमा और इमरजेंसी में एम.टेक ट्रॉमा (सर्जरी)/ एमडी (इमेरजेंसी मेडिसिन) वाले अप्लाई कर सकते हैं। वहीं ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एंड ब्लड बैंक में एमडी ट्रांसफ्यून मेडिसिन/एमडी (ब्लड बैंक) वाले और प्लमनरी मेडिसिन में भी संबंधित स्ट्रीम में पढ़े अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे।

आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 500 रुपये शुल्क ।दिव्यांगजन, प्रतिनियुक्ति के आधार पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों और सेवानिवृत्त शिक्षकों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सैलरी: प्रोफेसर को 168900-220499 रुपये, एडिशनल प्रोफेसर को 148200-211400 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर को 138300-209200 रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर को 101500-167400 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया: इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Nagpur AIIMS Recruitment 2025

कुल पद: 73

पदों का विवरण

  • सामान्य वर्ग – 20 पद
  • OBC – 23 पद
  • SC – 14 पद
  • ST – 08 पद
  • EWS – 08 पद

आयु सीमा: अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित किया गया है, जिसकी गणना 14 अक्टूबर, 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता: संबंधित पद के अनुसार भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से MS (मास्टर ऑफ सर्जरी) या MD (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क: सामान्य, OBC, EWS – 500 रुपये , SC, ST – 250 रुपये , PwBD – निशुल्क

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 67,700 रुपये प्रति महीने होगी।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा के इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews