AIIMS Recruitment : विभिन्न पदों पर निकली है बंपर भर्ती, सैलरी 2 लाख तक, एज लिमिट 50 , जानें पात्रता व आवेदन प्रक्रिया

इन पदों में प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसी उच्च श्रेणी की नियुक्तियां शामिल हैं।
SARKARI jobs 2025

AIIMS Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नागपुर और दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है । एक तरफ नागपुर एम्स ने सीनियर रेजिडेंट के 78 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार  वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर 4 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन 6 मई को किया जाएगा।

दूसरी तरफ दिल्ली एम्स ने भी अलग-अलग विभागों में 199 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट 9 मई 2025 तक आवेदन कर सकते है।इन पदों में प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसी उच्च श्रेणी की नियुक्तियां शामिल हैं। इस भर्ती का उद्देश्य संस्थान में विभिन्न शिक्षण और चिकित्सा विभागों को मजबूत करना है।

Nagpur AIIMS Recruitment

कुल पद: 78

आयु सीमा: सभी पदों के लिए आयु सीमा 45 वर्ष है। एससी/एसटी में 5 साल
ओबीसी में 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी के लिए 5–10 साल (कैटेगरी के आधार पर) छूट मिलेगी।

योग्यता: संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट (NMC/ MCI/ MMC/ DCI) या एमडी, एमएस, डीएम, एमसीएच डिग्री। NMC/MCI/DCI/स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी

आवेदन शुल्क: सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी : 500 रुपए, एससी/एसटी : 250 रुपए, पीडब्ल्यूडी : नि:शुल्क

वेतनमान: इन पदों के लिए 67,700 रुपए प्रति माह सैलरी निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया और पता: इंटरव्यू के आधार पर। पता- प्रशासनिक ब्लॉक, एम्स परिसर, मिहान, नागपुर

आवेदन की लास्ट डेट: 4 मई 2025

Delhi AIIMS Recruitment

कुल पद: 199

पदों का विवरण: इन पदों में प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसी उच्च श्रेणी की नियुक्तियां शामिल हैं। इस भर्ती का उद्देश्य संस्थान में विभिन्न शिक्षण और चिकित्सा विभागों को मजबूत करना है।

आयु सीमा: सभी पदों के लिए सामान्य ऊपरी आयु सीमा 50 वर्ष है। जबकि एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और सरकारी कर्मचारियों के लिए आयु में छूट 5 वर्ष और ओबीसी श्रेणी के लिए 3 वर्ष है।

आवेदन शुल्क: सामान्य और ओबीसी के लिए 3000, ईडब्ल्यूएस और एससी/एसटी के लिए 2400 (एससी/एसटी उम्मीदवारों को शुल्क वापस किया जाएगा) और पीडब्ल्यूबीडी के लिए शुल्क में छूट दी जाएगी।

वेतनमान: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग सैलरी निर्धारित की गई है।

  • प्रोफेसर: ₹1,68,900 – ₹2,20,400
  • एडिशनल प्रोफेसर: ₹1,48,200 – ₹2,11,400
  • एसोसिएट प्रोफेसर: ₹1,38,300 – ₹2,09,200
  • असिस्टेंट प्रोफेसर: ₹1,01,500 – ₹1,67,400

आवेदन की लास्ट डेट: 9 मई 2025

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews