AIIMS Vacancy 2026: सीनियर रेजिडेंट के 75 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा के चयन, जानें आयु-सीमा और योग्यता अन्य डिटेल्स

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना ने सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती निकली है। भर्ती सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए की जाएगी। इसके लिए निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
AIIMS jobs 2026

बिहार के पटना एम्स (AIIMS Patna) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ​अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना ने सीनियर रेजिडेंट के 75 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। साक्षात्कार का आयोजन 16 अप्रैल, 17 अप्रैल और 18 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-11 के तहत 67,700 रुपये प्रतिमाह और अन्य सरकारी भत्ते दिए जाएंगे।

इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों के सभी मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट api.aiimspatna.edu.in पर जारी किया जाएगा और किसी को व्यक्तिगत रूप से सूचना नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या फिर नीचे दिए गए नोटिफिकेशन पर जा सकते हैं।

पदों का विवरण

  • एनेस्थिसियोलॉजी और ऑप्थैल्मोलॉजी के 4 पद
  • एनाटॉमी, इमरजेंसी मेडिसिन, फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी, नियोनेटोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, फार्माकोलॉजी, रेडियो-डायग्नोसिस और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन और ब्लड बैंक के 2-2 पद
  • बायोकेमिस्ट्री, डर्मेटोलॉजी, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, माइक्रोबायोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स व फिजिकल मेडिसिन और रिहैबिलिटेशन के 1-1 पद
  • सीटीवीएस, सीएफएम और साइकेट्री के 3-3 पद
  • जनरल सर्जरी और क्लिनिकल हेमेटोलॉजी के 5-5 पद
  • जनरल मेडिसिन और पैथोलॉजी/लैब मेडिसिन के 9-9 पद
  • रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के 6 पद

योग्यता-आयु सीमा:

  • योग्यता: अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में MD, MS, DNB या समकक्ष स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए, जो एमसीआई/एनएमसी/एनबीई द्वारा मान्यता प्राप्त हो। क्लिनिकल हेमेटोलॉजी पदों के लिए विशेष छूट दी गई है। इसके लिए जनरल मेडिसिन में एमडी या पीडियाट्रिक्स में एमडी डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • आयु सीमा: साक्षात्कार की तिथि तक अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकार के नियमों के अनुसार कुछ वर्गों को आयु में छूट दी गई है। एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,200 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, पूर्व सैनिकों, महिलाओं और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है, यानी उन्हें कोई फीस नहीं देनी होगी।

पता : ‘समिति कक्ष, प्रशासनिक भवन, एम्स पटना’ सुबह 10.00 बजे से शुरू होगा। उम्मीदवारों को सुबह 9.00 बजे पहुंचना होगा। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर जाएं और अपनी फोटो भी साथ रखें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews