AIIMS NORCET 11: नर्सिंग ऑफिसर के 2218 पदों पर भर्ती, 13 अगस्त तक करें आवेदन, यहां चेक करें सारी डिटेल

AIIMS NORCET-11: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरीज को छूट दी जाएगी।
AIIMS NORCET 11: नर्सिंग ऑफिसर के 2218 पदों पर भर्ती, 13 अगस्त तक करें आवेदन, यहां चेक करें  सारी डिटेल

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET-11) के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Notice No. 103/2026) जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से एम्स नई दिल्ली सहित देशभर के 19 विभिन्न एम्स संस्थानों में कुल 2,218 नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप-बी) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

​इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर NORCET-11 लिंक के माध्यम से 13 अगस्त 2026 शाम 5 बजे से पहले ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति एम्स नई दिल्ली के अलावा देश के विभिन्न एम्स, JIPMER, ESIC, NITRD और एम्स-CAPFIMS जैसे संस्थानों में की जाएगी। एम्स के अनुसार, भाग लेने वाले संस्थानों में 80% पद महिलाओं और 20% पद पुरुषों के लिए आरक्षित रहेंगे।

​शैक्षणिक योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से B.Sc. (Hons.) Nursing, B.Sc. Nursing या Post-Basic B.Sc. Nursing की डिग्री होनी चाहिए और भारतीय या राज्य नर्सिंग काउंसिल में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना अनिवार्य है। GNM डिप्लोमा धारक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास पंजीकरण के साथ कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में 2 वर्ष का कार्य अनुभव हो।

​आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष (13 अगस्त 2026 के आधार पर) होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
​
वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पे मैट्रिक्स लेवल-07 (पे बैंड-2: 9,300–34,800 रुपये, ग्रेड पे 4,600 रुपये) के तहत की जाएगी। इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA), HRA और अन्य भत्ते देय होंगे।

​आवेदन शुल्क:

  • सामान्य (UR) / ओबीसी उम्मीदवार: 3,000 रुपये
  • ​एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार: 2,400 रुपये
  • ​दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार: शुल्क से पूर्ण छूट
  • ​परीक्षा में शामिल होने वाले एससी/एसटी उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क परिणाम घोषित होने और प्रमाण पत्र सत्यापन के बाद वापस (Refund) कर दिया जाएगा।

​चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न : ​चयन प्रक्रिया दो-स्तरीय कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर होगी। प्रारंभिक परीक्षा (Stage-I): 12 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। इसमें 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे, जिसके लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। यह केवल क्वालिफाइंग परीक्षा होगी। मुख्य परीक्षा (Stage-II): 30 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। मुख्य परीक्षा में मेरिट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

नॉरसेट प्रारंभिक परीक्षा

  • परीक्षा का माध्यम: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)
  • कुल प्रश्न: 100
  • समय: 90 मिनट
  • 20 प्रश्न सामान्य ज्ञान एवं एप्टीट्यूड
  • 80 प्रश्न नर्सिंग विषय से
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग

नॉरसेट मुख्य परीक्षा

  • कुल प्रश्न: 160
  • समय: 180 मिनट
  • सभी प्रश्न नर्सिंग विषय और केस आधारित होंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग

दस्तावेज सत्यापन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

  • आवेदन पंजीकरण स्लिप
  • एडमिट कार्ड
  • जन्म तिथि प्रमाणपत्र
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • नर्सिंग परिषद पंजीकरण प्रमाणपत्र
  • अनुभव प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • NOC (सरकारी कर्मचारियों के लिए)

​महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 13 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे तक)
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए NOC जमा करने की अंतिम तिथि : 18 अगस्त 2026
  • आवेदन स्वीकार होने की स्थिति: 24 अगस्त 2026
  • परीक्षा शहर की जानकारी: 3 सितंबर 2026
  • एडमिट कार्ड जारी तिथि: 9 सितंबर 2026
  • NORCET प्रारंभिक परीक्षा (CBT): 12 सितंबर 2026
  • NORCET मुख्य परीक्षा (CBT): 30 सितंबर 2026

AIIMS NORCET 11 Notification 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews