एम्स में निकली है विभिन्न पदों पर भर्ती, आयु सीमा 58 वर्ष, सैलरी 1 लाख पार, 15 जुलाई से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

अगर आप मेडिकल फील्ड से हैं और एम्स में नौकरी पाना चाहते है तो अच्छा मौका है। गुवाहाटी एम्स ने कई पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की लास्ट डेट 15 जुलाई 2025 है।
AIIMS jobs 2026

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) गुवाहाटी में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। एम्स गुवाहाटी ने फैकल्टी के लिए कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आवेदन की प्रक्रिया 14 जून से शुरू हो गई है और लास्ट डेट 15 जुलाई 2025 है।

इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट aiimsguwahati.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1,01,500 से 1,68,900 रुपये तक वेतन मिलेगा।

Guwahati AIIMS Recruitment 2025

कुल पद: 64

योग्यता: उम्मीदवारों के पास MBBS, MD/MS, M.Ch या DM की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा : उम्मीदवार की अधिकतम आयु 58 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क : जनरल, OBC और EWS वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपए है। SC/ST, PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

वेतनमान : चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1,01,500 रुपए से 1,68,900 रुपए तक का वेतन मिलेगा।सैलरी पद और योग्यता के आधार पर तय होगी।

चयन प्रक्रिया :बायोडेटा के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

AIIMS : कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले AIIMS गुवाहाटी की वेबसाइट aiimsguwahati.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब खुलने वाले फॉर्म में अपनी सभी जानकारी भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें, जो भविष्य में काम आ सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews