AIIMS Recruitment : नॉन फैकल्टी के पदों पर निकली है भर्ती, आयु सीमा 40 वर्ष, 10 अप्रैल से पहले करें आवेदन, जानें पात्रता डिटेल्स

कैंडिडेट्स का सेलेक्शन करने के लिए विभिन्न चरणों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू शामिल है।
government job 2026

AIIMS Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। नई दिल्ली एम्स ने नॉन-फैकल्टी (ग्रुप ए)के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 अप्रैल, 2025 तक वेबसाइट https://www.aiimsexams.ac.in/ पर जाकर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के माध्यम से सीनियर बायोकेमिस्ट, सीनियर केमिस्ट, सीनियर टेक्निकल एडिटर, एजुकेशनल मीडिया Generalist, बायोकेमिस्ट, केमिस्ट फॉर बायोकेमिस्ट्री, केमिस्ट्री फाॅर न्यूकिल्यर मेडिसिन, चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट, वेलफेयर ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी।करेक्शन विंडो 14 से 16 अप्रैल 2025 तक खुली रहेगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को निर्धारित सेक्शन में चेंज करने होंगे।

Delhi AIIMS Recruitment 2025

कुल पद: 29

आयु सीमा : अलग अलग पदों के अनुसार आयु सीमा 30, 35 और 40 साल निर्धारित की गई है।

योग्यता :पद के अनुसार मास्टर डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमफिल, पीएचडी

सैलरी : पे लेवल- 10 से 11 के अनुसार

आवेदन शुल्क : अनारक्षित, ओबीसी के लिए 3000 रुपए, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस के लिए 2400 रुपए और दिव्यांग  के लिए नि:शुल्क

चयन प्रक्रिया: रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 11 मार्च, 2025
  • ऑनाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 11 मार्च, 2025
  • आवेदन शुरू करने की आखिरी तारीख- 10 अप्रैल, 2025
  • आवेदन फॉर्म में करेक्शन की शुरुआत- 14 अप्रैल, 2025
  • आवेदन फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट 16 अप्रैल, 2025
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews