AIIMS Recruitment 2025 : एम्स में निकली है विभिन्न पदों पर भर्ती, अच्छी सैलरी, मौका जाने से पहले करें अप्लाई, देखें डिटेल्स

एम्स के इस भर्ती के लिए चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
aiims jobs

AIIMS Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।एम्स पटना ने नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, फार्मासिस्ट, सीनियर सेनिटेशन ऑफिसर समेत कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली हैं। यह विज्ञापन 10 फरवरी 2025 को रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया था, जिसके 30 तक अभ्यर्थी इसमें आवेदन कर सकते है।

इच्छुक उम्मीदवार पटना की ऑफिशियल वेबसाइट api.aiimspatna.edu.in की मदद से आवेदन कर सकते हैं।इसके अलावा रायपुर एम्स ने भी 111 पदों पर भर्ती निकाली है जिसकी लास्ट डेट 17 मार्च है।

Patna AIIMS Recruitment 2025

कुल पद: 23

पदों का विवरण

  • चीफ लाइब्रेरियन 01
  • चीफ नर्सिंग ऑफिसर 01
  • सीनियर एनालिस्ट (सिस्टम एनालिस्ट) 01
  • नर्सिंग सुपरिटेडेंट 03
  • चीफ डायटीशियन 01
  • चीफ मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर 01
  • प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी 01
  • डिप्टी चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर 01
  • चीफ मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर 01
  • सीनियर सेनिटेशन ऑफिसर 01
  • मैनेजर/सुपरवाइजर/गैस ऑफिसर 01
  • फार्मासिस्ट ग्रेड I 08
  • मैनिफोल्ड टेक्नीशियन 02

आयु सीमा: उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 56 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना आवेदन की आखिरी तारीख के आधार पर की जाएगी।

योग्यता: एम्स पटना की यह भर्ती ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी डेप्यूटेशन बेस पर की जा रही हैं। जिसमें केंद्र/राज्य/संघ शासित प्रदेश सरकारों, स्वायत्त निकायों, विश्वविदयालयों, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों अनुसंधान एवं विकास संगठनों, पुलिस विभागों, सशस्त्र बलों या अर्धसैनिक बलों के अधिकारी आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी: इन पदों पर उम्मीदवारों की सैलरी लेवल-5 से 13 के मुताबिक 29200-215900 रुपये तक होगी।

कार्य अवधि:  डेप्यूटेशन की अवधि 3 वर्ष की होगी।

Raipur AIIMS Recrecruitment 

कुल पद : 111

आयु सीमा: आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर चिकित्सा डिग्री, अर्थात एमडी/एमएस/डीएनबी/डिप्लोमा होना चाहिए।

सैलरी: चुने गए उम्मीदवारों को 67700 रुपये (स्तर-11, सेल नंबर 01 7वें सीपीसी के अनुसार) का वेतन और एनपीए (यदि लागू हो) सहित सामान्य भत्ते दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क: सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
चयन प्रक्रिया: चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार की संभावित तिथि 27.03.2025 है।

कार्य काल: विभागों के लिए कार्यकाल 03 वर्ष तक की अवधि

https://api.aiimspatna.edu.in/advertisement/Deputation_Notification_Dated_10_02_2025.pdf

https://www.aiimsraipur.edu.in/upload/vacancies/67c2d6579d54b_Advertisement%20of%20Senior%20Residents%20March%202025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews