AIIMS Recruitment : एम्स में 500 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, मौका जाने से पहले करें APPLY, जानें आयु-पात्रता

AIIMS RECRUITMENT 2023

Delhi AIIMS Recruitment 2023 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एम्स ने सीनियर रेजिडेंट और डेमोंस्ट्रेटर के 528 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और लास्ट डेट 28 जून है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते है।

Delhi AIIMS Recruitment 2023

कुल पद – 528 पद ।

पदों का विवरण

  1. अनारक्षित-181
  2. EWS- 26
  3. ओबीसी-158
  4. एससी-113
  5. एसटी-50

आयु सीमा – आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 45 साल तय की गई है।

पात्रता – ​आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से संबंधित क्षेत्र में पदानुसार ग्रेजुएशन / MD/MS/ DNB / PHD डिग्री एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं व कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।

​आवेदन शुल्क – इस अभियान के लिए उम्मीदवारों को तीन हजार रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

वेतनमान- चयन होने पर उम्मीदवार को पदानुसार 18 हजार रुपये से लेकर 67 हजार 700 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

ऐसे करें चयन – इन पद पर उम्मीदवारों के चयन के लिए भर्ती परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगी। यह परीक्षा 15 जुलाई 2023 को आयोजित की जाएगी। अंत में अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू-14 जून
  • आवेदन की अंतिम तिथि-28 जून
  • सीबीटी एग्जाम-15 जुलाई
  • सीबीटी एग्जाम रिजल्ट-21 जुलाई 2023
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews