AIIMS Recruitment 2022: 34 पदों पर निकली है भर्ती, 28 अप्रैल लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

Indian Postal Department

बिलासपुर, डेस्क रिपोर्ट।AIIMS.ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS Bilaspur Recruitment 2022) बिलासपुर ने स्टाफ नर्स, पर्सनल असिस्टेंट, हॉस्टल वार्डन सहित 34 पदों पर भर्ती निकाली है।इसके आवेदन की प्रक्रिया 29 मार्च 2022 से जारी है और लास्ट डेट नजदीक है। योग्य अभ्यर्थी बिलासपुर एम्स की आधिकारिक वेबसाइट http://aiimsbilaspur.edu.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अप्रैल 2022 शाम 5 बजे पहले तक है।

Bilaspur AIIMS Recruitment 2022

कुल पद : 34

पदों का विवरण-

  • स्टाफ नर्स ग्रेड- I – 20 पद
  • मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट – 1 पद
  • फाइनेंशियल एडवाइजर – 1 पद
  • असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन – 1 पद
  • एकाउंट्स ऑफिसर – 1 पद
  • लाइब्रेरियन ग्रेड- I – 1 पद
  • पर्सनल असिस्टेंट – 2 पद
  • नर्सिंग सुपरिन्टेन्डेन्ट- 2 पद
  • एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) – 1 पद
  • एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 1 पद
  • जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर- 1 पद
  • हॉस्टल वार्डन – 2 पद

आयु सीमा (Age Limit) – इन विभिन्न पदों के लिए आवेदन की उम्र 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक पद के लिए योग्यता और आयु सीमा संस्थान ने अलग-अलग तय की है। आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार एम्स बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाएं और नोटिफिकेशन देखें।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications)-

  • स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए।
  • मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट पद के लिए एमडी या एमसी डिग्री होनी चाहिए।
  • फाइनेंशियल एडवाइजर पद पर उप सचिव / लेखा सेवाओं के स्तर पर 5 साल की नियमित सेवा के साथ ग्रुप-ए से 5 साल की नियमित सेवा और वित्त और लेखा के क्षेत्र में 3 साल का अनुभव हो।
  • लाइब्रेरियन ग्रेड- I पद के लिए लाइब्रेरी साइंस, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन सर्विस में डिग्री, बी.एससी के साथ पुस्तकालय में 5 साल का अनुभव हो।
  • जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थी नोटिफिकेशन के साथ दिए गए आवेदन फार्म को डाउनलोड करें और उसे भरें। भरे गए आवेदन फार्म को डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश 174001 के पते पर स्पीड पोस्ट करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews