AIIMS Recruitment 2022: 82 पदों पर निकली है भर्ती, 29 अगस्त से पहले करें एप्लाई, 2 लाख तक सैलरी, जानें आयु पात्रता

AIIMS RECRUITMENT 2023

राजकोट, डेस्क रिपोर्ट। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS Rajkot Recruitment 2022), राजकोट, गुजरात ने फैकल्टी के 82 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 30 दिन के अंदर तक आधिकारिक वेबसाइट aiimsrajkot.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।विज्ञापन 30 जुलाई को जारी किया गया था, ऐसे में 29 अगस्त 2022 से पहले आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़े.. राज्य सरकार का बड़ा फैसला, मिलेगी प्रोत्साहन राशि, इन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

AIIMS Recruitment 2022

कुल पद- 82

पदों का विवरण

  • 18 वैकेंसी प्रोफेसर
  • 13 एडिशनल प्रोफेसर
  • 16 एसोसिएट प्रोफेसर
  • 35 असिस्टेंट प्रोफेसर

आयु सीमा-  प्रोफेसर/एडिशनल प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 58 वर्ष होनी चाहिए। एसोसिएट प्रोफेसर / सहायक प्रोफेसर के लिए ऊपरी आयु सीमा 50 वर्ष तय की गई है। इसमें एससी व एसटी- 5 साल, ओबीसी- 3 साल, दिव्यांग- 5 साल और केंद्र सरकार के कर्मचारी व एक्स सर्विमैन- 5 साल की छूट मिलेगी।

योग्यता-

  • प्रोफेसर– एमडी/एमएस/एमडीएस या इसके समकक्ष अन्य पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री। सर्जिकल सुपर स्पेशलिटीज के लिए मास्टर ऑफ सर्जरी।टीचिंग/रिसर्च का 14 साल का अनुभव।
  • एडिशनल प्रोफेसर- एमडी/एमएस/एमडीएस या इसके समकक्ष अन्य पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।सर्जिकल सुपर स्पेशलिटीज के लिए मास्टर ऑफ सर्जरी। टीचिंग/रिसर्च का 10 साल का अनुभव।
  • एसोसिएट प्रोफेसर- एमडी/एमएस/एमडीएस या इसके समकक्ष अन्य पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।सर्जिकल सुपर स्पेशलिटीज के लिए मास्टर ऑफ सर्जरी। टीचिंग/रिसर्च का 6 साल का अनुभव।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर- एमडी/एमएस/एमडीएस या इसके समकक्ष अन्य पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री. सर्जिकल सुपर स्पेशलिटीज के लिए मास्टर ऑफ सर्जरी। टीचिंग/रिसर्च का 5 साल का अनुभव।

वेतनमान-एम्स फैकल्टी भर्ती के तहत चुने जाने पर न्यूनतम 75 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक मासिक वेतन दिया जाता है।

आवेदन शुल्क-

  •  सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3,000 रुपये रखा गया है।
  •  अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला / EWS/ बेंचमार्क विकलांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। आवेदन शुल्क राजकोट, गुजरात में देय “एम्स राजकोट भर्ती” के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट के रूप में प्रेषित किया जाएगा।
  • ध्यान दें कि एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार अपना आवेदन पंजीकृत स्पीड पोस्ट (Speed Post) के माध्यम से भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के प्रमाण के साथ भर्ती प्रकोष्ठ, उप निदेशक (प्रशासन) एम्स, राजकोट अस्थायी परिसर, पीडीयू मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल, राजकोट (Rajkot) 360001 के पते पर भेज दें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews