All India Radio Recruitment: पत्रकारिता के क्षेत्र में युवाओं के लिए नौकरी का मौका, जल्दी करें आवेदन 

All India Radio Recruitment: पत्रकारिता के क्षेत्र में युवाओं के लिए नौकरी का मौका, जल्दी करें आवेदन 

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में प्रसार भारती ने ऑल इंडिया रेडियो के लिए भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए थे।  पहले 21 मार्च तक ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब इसकी तारीख बढ़ाकर 8 अप्रैल, 2022 कर दी गई है।  अब 8 अप्रैल तक उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं । न्यूज़ एडिटर,  न्यूज़ रीडर, ट्रांसलेटर, वेब एडिटर ग्राफिक डिजाइनर के पद पर कई भर्तियां निकली है। न्यूज़ एडिटर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के डिप्लोमा इन जर्नलिज्म का सर्टिफिकेट और 5 साल का एक्सपीरियंस होना भी अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़े…  Government Job:  रेलवे के इस विभाग में निकली भर्ती, कुल 374 वैकेंसी, जाने अन्य डिटेल्स  

ग्राफिक डिजाइनर के पोस्ट पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ग्राफिक डिजाइनिंग के लिए विशेष सर्टिफिकेट भी होना जरूरी होगा।  आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा  न्यूनतम  21 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष है।  उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन  करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹300 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को केवल ₹225 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

कैसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाईट https://prasarbharati.gov.in/ पर जाए। फिर टैलेंट टैब में vacancy का ऑप्शन आएग क्लिक करें और आवेदन पत्र डाउनलोड करें। आवेदन पत्र अच्छे से भर कर इस पते पर भेज सकते हैं:the Deputy Director (Administration), Room, No. 223, 2nd floor, News Services Division, All India Radio, New Broadcasting House, Parliament Street, New Delhi-110 001 अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाईट पर विज़िट कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews