Anganwadi Recruitment 2024: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 800 से पदों पर निकली है भर्ती, 18 सितंबर से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के जरिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायक के कुल 854 पदों पर भर्ती की जाएगी।आवेदन करने के लिए कम से कम आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं क्लास पास होना जरूरी है।आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 सितंबर 2024 है।
anganwadi vacancy 2024

West Bengal Anganwadi Recruitment 2024: आंगनवाड़ी में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के बाल विकास परियोजना कार्यालय की तरफ से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 800 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icdspsbdn.in के माध्यम से 18 सितंबर से पहले आवेदन कर सकते हैं।

Anganwadi Recruitment 2024

कुल पद : 854

पदों का विवरण

  • अंदल- 40
  • आसनसोल-139
  • आसनसोल (2)- 66
  • बाराबनी- 44
  • दुर्गापुर (1)- 06
  • दुर्गापुर (2)-15
  • फरीदपुर- 41
  • जमुरिया (शहर) – 22
  • कांकसा- 114
  • कुल्टी- 108
  • पांडवेश्वर- 60
  • रानीगंज (ग्रामीण)- 89
  • रानीगंज (शहर)- 38
  • सालनपुर- 52

आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र की बात करें तो आवेदकों की उम्र 18 साल से लेकर 35 साल के बीच होनी चाहिए।

योग्यता : आवेदन करने के लिए कम से कम आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं क्लास पास होना जरूरी है।  उम्मीदवार को संबंधित पंचायत समिति का स्थायी निवासी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इन पद पर उम्मीदवारों का चयन रिटेन एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमान : चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 4,500 रुपये का मानदेय मिलेगा।ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि : 18 सितंबर 2024

कैसे करें आवेदन

स्टेप 1: अप्लाई करने के लिए पश्चिम बर्दमान जिले के बाल विकास परियोजना कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट icdspsbdn.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार वेबसाइट पर “भर्ती” के सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3: फिर उम्मीदवार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या आंगनवाड़ी सहायक के पदों के लिए नोटिफिकेशन देखें।
स्टेप 4: अब उम्मीदवार नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता मानदंडों को ध्यान से पढ़ें।
स्टेप 5: इसके बाद अगर आप पात्र हैं, तो ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
स्टेप 6: फिर अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों जैसे- शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आदि को अपलोड करें।
स्टेप 7: अब उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र सबमिट कर दें और अंत में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

https://icdspsbdn.in/notifications.php

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews