Anganwadi Recruitment : आंगनवाड़ी सेवका-सहायिका के विभिन्न पदों पर भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना रिक्ति के प्रकाशन की तिथि के मुताबिक की जाएगी।
government job 2026

Bihar Anganwadi Recruitment 2024: बिहार में आंगनवाड़ी में नौकरी पाने का आखिरी मौका है। पटना जिला के लिए आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन की प्रक्रिया 14 नवंबर से जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 28 नवंबर 2024 शाम 5 बजे तक  https://patna.nic.in पर अप्लाई कर सकते है।

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि को बिहार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित पंचायत चुनाव/नगर निकाय चुनाव के लिए निर्धारित वार्ड की आरक्षित कोटि के अंतर्गत जो महिला अभ्यर्थी आती हो वही आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका चयन के लिए योग्य होंगी। सेविका पद पर प्रोन्नति के लिए सहायिका को कम से कम 5 वर्षों का सहायिका पद पर कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।

Anganwadi Recruitment 2024

कुल पद: 935

पदों का विवरण

  • आंगनवाड़ी सेविका 235
  • आंगनवाड़ी सहायिका 700

आयु सीमा: आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना रिक्ति के प्रकाशन की तिथि के मुताबिक की जाएगी। इन पदों पर नियुक्ति के बाद अभ्यर्थी अधिकतम 65 वर्ष तक कार्य कर सकेंगी। जिसके बाद वह स्वंय ही सेवा मुक्त हो जाएंगी।

योग्यता: उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से इंटर यानी 12वीं पास अथवा समकक्ष उत्तीर्णता होनी चाहिए।

  • दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों की सर्वोच्च शैक्षणिक योग्यता समान रहने पर अधिक मेधा अंक वाले अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवार जिस जगह से आवेदन कर रहे हैं, उस वार्ड का निवासी होना भी जरूरी है।
  • आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को स्व प्रमाणित वांछित शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र/ जाति प्रमाण पत्र, स्थाई आवासीय प्रमाण पत्र/ मैट्रिक अथवा समकक्ष शैक्षणिक योग्यता जिसमें आवेदिका की जन्म तिथि अंकित हो आदि दस्तावेज अपलोड करना होगा।
  • आवेदन पत्र के साथ सक्षम प्राधिकार से जारी स्थायी आवासीय प्रमाण पत्र अटैच होना अनिवार्य है जिससे संबंधित वार्ड अंकित होना चाहिए। आंगनवाड़ी सेविका , सहायिका सरकारी सेवक नहीं मानी जाएंगी। भविष्य में सरकारी सेवा में समायोजन का उनका कोई भी दावा मान्य नहीं होगा।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्यता को ध्यान में रखकर किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता एवं मेधा अंक समान होने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को वरीयता प्रदान की जाएगी। ज्वाइनिंग से लेकर अभ्यर्थी की नियुक्ति 65 वर्ष की उम्र प्राप्त करने तक रहेगी। इसके बाद वे स्वतः ही सेवा मुक्त हो जाएंगी।

ऐसे करें अप्लाई

  •  कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- patna.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Recruitments के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर Employment on vacant posts of Anganwadi Sevika/Sahayika under Patna district के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews