Anganwadi Vacancy: महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, आंगनवाड़ी में निकली 23,753 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन, जानें डिटेल

anganwadi vacancy 2024

Anganwadi Vacancy 2024: बाल विकास सेवा परीक्षा पुश्तहार विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के विभिन्न आंगनबाड़ी आंगनवाड़ी वर्कर और सुपरवाइजर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य के विभिन्न जिलों के अंगड़वाड़ी केंद्रों में 23,753 पदों पर भर्ती होनी है। महिला उम्मीदवारों के यह नौकरी का सुनहरा मौका साबित हो सकता है। आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च से शुरू हो चुकी है। इच्छुक महिला उम्मीदवार upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।

योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

आंगनवाड़ी वर्कर पद पर आवेदन करने के लिए पांचवी पास होना अनिवार्य है। वहीं आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना अनिवार्य है। आंगनवाड़ी वर्कर पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पद पर आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा 18 से 45 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट भी प्रदान किया जाएगा। वर्कर और सुपरवाइजर पदों के लिए चयन प्रक्रिया भी अलग-अलग होगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है, आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी के ऑफिसियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • Log In के ऑप्शन पर क्लिक करें। यदि आप नए यूजर हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के बाद ही आप लॉन इन कर पाएंगे।
  • लेटेस्ट वैकेंसी के सेक्शन में जाकर अधिसूचना को जरूर देखें।
  • आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट करें।
  • आवेदन के किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ में जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews