हाईकोर्ट में इन पदों पर नौकरी पाने का आज अंतिम दिन, यहां जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

यदि आप कम शैक्षणिक योग्यता के साथ भी अच्छी और स्थिर नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल आज इन हाईकोर्ट के चपरासी के पदों पर आवेदन करने का अंतिम दिन है।
हाईकोर्ट में इन पदों पर नौकरी पाने का आज अंतिम दिन, यहां जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

युवाओं के पास पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ में नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। दरअसल इसकी खासियत यह है कि कम शैक्षणिक योग्यता के साथ भी उम्मीदवारों को एक स्थिर और आकर्षक नौकरी मिल सकेगी। जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट ने चपरासी के 300 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी।

वहीं बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हुई थी, और आज यानी, 20 सितंबर 2024 को इसके लिए आवेदन करने का अंतिम दिन है। वहीं ऐसे में योग्य उम्मीदवार जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास यह आखिरी मौका है कि वे जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा करें।

जानें इसके लिए जरूरी योग्यता

दरअसल इस भर्ती की खासियत यह है कि यह कम शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के पास भी नौकरी पाने का अवसर है। बता दें कि जो अभ्यर्थी 8वीं कक्षा पास कर चुके हैं, वे इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, 12वीं से अधिक शिक्षित अभ्यर्थियों को इसके लिए आवेदन करने की अनुमति नहीं दी गई है। इसलिए, इसमें केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी शैक्षिक योग्यता 8वीं से 12वीं तक है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इसके साथ ही आपको जानकारी दे दें कि यह भर्ती उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जो कम शैक्षणिक योग्यता के साथ ही एक स्थिर सरकारी नौकरी की तलाश भी कर रहे हैं, क्योंकि इसमें चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹16,900 से ₹53,500 तक का आकर्षक वेतन दिया जाएगा।

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

वहीं उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना होगा कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उन्हें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर जाकर ही ऑनलाइन फॉर्म जमा करना होगा। इसके साथ ही जानकारी दे दें कि आज, 20 सितंबर, आवेदन की अंतिम तिथि है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा करें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews