Astronomy Photographer of the Year : कैमरे के एक क्लिक से जीत सकते हैं 10.52 लाख रुपए, जल्द करें अप्लाई

photography

Astronomy Photographer of the Year : अगर आप में फोटोग्राफी का जुनून है तो यह प्रतियोगिता आपके लिए अच्छी साबित होगी बता दें कि यह प्रतियोगिता हर साल लंदन स्थित रॉयल ऑब्जरवेटरी द्वारा आयोजित की जाती है। इसमें दुनिया की बेस्ट स्पेस फोटोग्राफी आमंत्रित की जाती है। इसमें नए व अनुभवी फोटोग्राफर्स हिस्सा ले सकते हैं।

योग्यता

इस प्रतियोगिता में 16 वर्ष से अधिक उम्र के फोटोग्राफर्स के लिए आठ कैटेगरी दी गई हैं। इनमें ऑरोरा, चंद्रमा, सूर्य, गैलेक्सी, पीपल एंड स्पेस, प्लेनेट्स एंड कॉमेट्स, स्कायस्केप्स और स्टार्स एंड नेब्यूला शामिल है। वहीं 15 वर्ष या इससे कम उम्र के फोटोग्राफर्स के लिए कोई कैटेगरी नहीं दी गई है। वे किसी भी तरह को स्पेस फोटो भेज सकते हैं। यंग फोटोग्राफर्स के लिए इसमें भाग लेने की कोई फीस नहीं है। लेकिन 16 वर्ष से अधिक उम्र के फोटोग्राफर्स के लिए 10 पाउंड (1052 रुपए) एंट्री फीस है।

क्या मिलेगा

एडल्ट कॉम्पिटिशन में विजेता को 10 हजार पाउंड (10.52 लाख रुपए) का कैश प्राइज और एस्ट्रोनॉमी फोटोग्राफर ऑफ द ईयर का खिताब भी दिया जाएगा। इसके अलावा हर कैटेगरी के विजेता को 1500 पाउंड (1.57 लाख रुपए), रनर अप को 500 पाउंड (52 हजार रुपए) और हायली कमेंडेड के विजेता को 250 पाउंड (26 हजार रुपए) का पुरुस्कार दिया जाएगा। वहीं यंग कॉम्पिटिशन के विजेता को 1500 पाउंड, रनर अप को 500 पाउंड, और हायली कमेंडेड के विजेता को 250 पाउंड का प्राइज दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता के जज 2 + स्पेशल अवॉर्ड भी देंगे सर पैट्रिक मूर प्राइज और बेस्ट न्यूकमर और र एनी मॉन्डर प्राइज फॉर इमेज इनोवेशन। दोनों के विजेता को 750 पाउंड (79 हजार रुपए) का प्राइज दिया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 मार्च 2024 तक है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews