सावधान ! फेक है उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पुनर्परीक्षा की तारीख का नोटिस, UPPRPB बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

up police

UP Police Constable Exam Date Fake Notification : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा को रद्द करने व 6 माह के अंदर फिर से भर्ती परीक्षा कराने के निर्देश पुलिस भर्ती बोर्ड को दिए थे। इसके बाद से इस परीक्षा की नई तिथि को लेकर कई फर्जी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से एक बयान जारी किया गया है। आइए जानते हैं वायरल हो रही परीक्षा की नई तिथि की सच्चाई क्या है।

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश पुलिस में 60 हजार से अधिक कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती निकाली गई थी। जिसमें 48 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसकी लिखित परीक्षा का आयोजन यूपीपीआरपीबी ने 17 और 18 फरवरी को किया था। हालांकि, इस परीक्षा का पेपर लीक होने की खबरों के चलते राज्य सरकार ने इस परीक्षा को रद्द करने की घोषणा कर दी गई थी। और 6 माह के अंदर फिर से भर्ती परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर जो परीक्षा का नोटिस वायरल हो रहा है उसमें लिखा है कि पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन अब 20 और 21 जून 2024 को किया जाना संभावित है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने वायरल हो रहे परीक्षा नोटिस को फर्जी बताते हुए इस पर स्पष्टीकरण जारी किया है। आगे कहा की यह फेक नोटिस है। यह खबर फेक है और सभी को इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि “आरक्षी भर्ती-23 की लिखित परीक्षा के संबंध में फर्जी पत्र वायरल किया जा रहा है। इस प्रकार का कोई पत्र/सूचना बोर्ड द्वारा जारी नहीं की गई है। परीक्षा संबंधी सूचना बोर्ड की वेबसाईट, uppbpb.gov.in एवं आधिकारिक X हैंडल @Upprpb पर विज्ञप्ति सहित प्रकाशित की जाएगी।”

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews