बैंक में नौकरी पाने का आखिरी मौका, यहां निकली है 4045 पदों पर भर्ती, डेट बढ़ी, अब 28 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानें आयु-पात्रता

SBI JOB

IBPS Clerk Recruitment 2023 : बैंक में जॉब की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 28 जुलाई 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन ibpsonline.ibps.in पर जारी किया गया है। पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 21 जुलाई, 2023 तक थी। हालांकि, अब उम्मीदवारों को एक और मौका दिया गया है।

IBPS Clerk Recruitment 2023

कुल पद -4045

आयु सीमा- आईबीपीएस क्लर्क की वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। तभी वो आवेदन के पात्र होंगे।

योग्यता : परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से उम्मीदवारों को किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल विजिट करना सही रहेगा।

आवेदन शुल्क : आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए अगर कोई सामान्य श्रेणी का उम्मीदवार है तो आवेदन शुल्क 850 रुपये लगेंगे। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी व पूर्व सैनिक श्रेणियों के व्यक्ति को आवेदन शुल्क 175 रुपये देने होंगे।

परीक्षा डिटेल्स : प्रारंभिक परीक्षा अगस्त या सितंबर में होगी। वहीं, मुख्य परीक्षा अक्टूबर में होनी है। परीक्षा का डिटेल्ड नोटिफिकेशन संस्थान द्वारा बाद में जारी किया जाएगा। ऐसे में परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें।

महत्वपूर्ण तारीखें

  1. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2023
  2. परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2023
  3. पीईटी प्रशिक्षण: अगस्त 2023
  4. ऑनलाइन प्री परीक्षा तिथि: सितंबर 2023
  5. प्री एडमिट कार्ड उपलब्ध: परीक्षा से पहले
  6. मुख्य परीक्षा तिथि: अक्टूबर 2023
  7. मुख्य प्रवेश पत्र उपलब्ध: परीक्षा से पहले सूचित की जाएगी

ऐसे करें आवेदन

  1. आईबीपीएस क्लर्क के पद पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा।
  2. यहां आईबीपीएस क्लर्क पोस्ट 2023 की लिंक दिखाई देगी जिस पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करने के बाद सामने आए पेज पर रजिस्टर कर आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  4. फॉर्म में सारी जानकारी भरने के बाद शुल्क का भुगतान करें और इसे सबमिट कर दें।
  5. भविष्य में सुविधा के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास निकाल कर अवश्य रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews