Bank Job 2024 : यहां 276 पदों पर निकली है भर्ती, आवेदन शुरू, 28 मई से पहले करें अप्लाई, जानें आयु पात्रता और डिटेल्स

उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल 2024 को 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी।
jobs

J&K Bank Recruitment 2024 : बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जम्मू एण्ड कश्मीर बैंक ने विभिन्न जिलों और क्षेत्रों में स्थित ब्रांच और ऑफिस में 276 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।आवेदन प्रक्रिया 14 मई से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित आखिरी तारीख 28 मई तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkbank.com पर जाकर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

J&K Bank Recruitment 2024:

  • कुल पद– 276
  • पदों का विवरण– 31 पद जम्मू , 28 पद श्रीनगर ,16 पद मुंबई, 13 पद बारामुला , 13 पद दिल्ली
  • आयु सीमा : उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल 2024 को 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी।
  • योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग पद के लिए 700 रुपए ,आरक्षित वर्ग के लिए 500 रुपए।
  • वेतनमान : 10,500 रुपए प्रति माह
  • चयन प्रक्रिया- परीक्षा के आधार पर

https://ibpsonline.ibps.in/jkbaapri24/

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews