इस सरकारी बैंक में निकली बंपर भर्ती, 213 पद रिक्त, 15 सितंबर तक करें आवेदन, ऐसे होगा चयन, जानें सबकुछ 

पंजाब और सिंध बैंक ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।
bank jobs 2024

Bank Jobs 2024: पब्लिक सेक्टर के पंजाब और सिंध बैंक  ने जेएमजीएस-1, एसएमजीएस-2, एमएमजीएस-3 और एसएमजीएस- 4 में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली। योग्य और इच्छुक उच्च15 सितंबर 2024 तक ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 213 है। ऑफिसर, मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को की नियुक्ति की जाएगी। यदि आप बैंक में नौकरी की इच्छा रखते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है।

योग्यता और आयु सीमा (Punjab and Sindh Bank Recruitment)

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। संबंधित क्षेत्र में उम्मीदवारों को कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।  एसएमजीएस-4 के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 28 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। एमएमजीएस-3 के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष है। एमएमजीएस-2 के लिए न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। वहीं जेएमजीएस के न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष है। हालांकि एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडबल्यूडी  कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews