Bank Jobs 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट के लिए निकली 3000 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें पात्रता और वेतन

bank jobs 2024

Bank Jobs 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने (Central Bank Of India Recruitment 2024) युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया है। अप्रेंटिस के 3000 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीद पर 4 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। पिछले साल बैंक ने 5000 पदों पर भर्ती निकाली थी। इस बार सबसे अधिक वैकेंसी महाराष्ट्र रिजन में है, रिक्त पदों की संख्या 320 है। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश (305 वैकेंसी) और तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश 300 वैकेंसी के साथ है।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट पास होना अनिवार्य होगा। उनके पास 31 मार्च 2020 के बाद का ग्रेजुएशन पासिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए। कैंडीडेट्स की जन्मतिथि 1 अप्रैल 1996 से लेकर 31 मार्च 2004 के बीच में होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया और वेतन

कैंडीडेट्स का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा उम्मीदवारों को लोकल भाषा की जानकारी होना भी जरूरी होगा। चयनित कैंडिडेट को 15000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। भर्ती से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स को 400 रुपये+ जीएसटी, एससी/एसटी, महिला उम्मीदवारों को 600 रूपये+जीएसटी और जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 800 रुपये + जीएसटी का भुगतान करना होगा।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल www.nats.education.gov.in पर जाएं।
  • यदि आपका प्रोफाइल www.apprenticeshipindia.gov.in पर पहले से ही बना हुआ है तो आप आसानी से लॉगिन करके लॉगिन करके आवेदन कर पाएंगे। यदि नहीं यदि नहीं तो आपको सबसे पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर अपना प्रोफाइल बनाना होगा।
  • अप्रेंटिस पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद बैंक ऑफ़ इंडिया अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद “Apply” बटन पर क्लिक करें। सारी जानकारी दर्ज करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
  • जिन भी उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन कर लिया है, उनके ईमेल पर एग्जामिनेशन फीस से संबंधित बैंक डीटेल भेजा जाता है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews