Bank of Baroda Recruitment 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली है कई पदों पर भर्तियां, 2 जुलाई से पहले करें अप्लाई, ऐसे करें आवेदन

Bank of Baroda Recruitment 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा में कई पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Bank of Baroda job

Bank of Baroda Recruitment 2024: बैंक में नौकरी करने की चाह रखने वालों लोगों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से 627 पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 जुलाई 2024 तय की गई है।

भरे जाएंगे इतने पद

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 627 पद भरे जाएंगे। जिनमें 459 पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है। वहीं 168 नियमित आधार पर भर्ती होगी।

शैक्षिक योग्यता

जानकारी के अनुसार इस भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री होना चाहिए। वहीं इससे संबंधित और भी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु कम से कम 24 साल और अधिक से अधिक 45 साल के बीच होनी जरूरी है। साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य,ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 600 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

नोट कर लें जरूरी तारीख

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख: 12 जून 2024
आवेदन प्रक्रिया खत्म होने की तारीख: 02 जुलाई 2024

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक साइट bankofbaroda.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर सम्बंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
  • मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स भरकर डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • यहां से अब आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें।
  • भरे गए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews