बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इतनी मिलेगी मंथली सैलरी, 6 नवंबर से पहले करें अप्लाई

बैंक ऑफ बडौदा भर्ती के लिए अधिकतम आयुसीमा 65 वर्ष होनी चाहिए। युवा उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
Bank of Baroda job

Bank Of Baroda Recruitment 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी (Sarkari Naukri 2024) पाने सुनहरा मौका है।बैंक ऑफ इंडिया ने बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट कोऑर्डिनेटर के पदों पर वैकेंसी निकाली है।इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 6 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार को अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया जाएगा और उसका कार्यकाल 36 महीने का होगा, जो वार्षिक समीक्षा के अधीन होगा।बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट कोऑर्डिनेटर की भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Bank Of Baroda Recruitment

आयुसीमा: अधिकतम आयुसीमा 65 वर्ष होनी चाहिए। युवा उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए।

  • सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी: किसी भी बैंक (पीएसयू/आरआरबी/निजी बैंक/सहकारी बैंक) के सेवानिवृत्त अधिकारी (स्वैच्छिक रूप से सेवानिवृत्त सहित) मुख्य प्रबंधक के पद तक।सेवानिवृत्त क्लर्क और बैंक ऑफ बड़ौदा के समकक्ष जिन्होंने अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड के साथ JAIIB पास किया हो। सभी सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी आवेदकों के पास कम से कम 3 साल का ग्रामीण बैंकिंग अनुभव होना चाहिए।
  • युवा उम्मीदवार: उम्मीदवार को कंप्यूटर ज्ञान (एमएस ऑफिस, ईमेल, इंटरनेट, आदि) के साथ स्नातक होना चाहिए, हालांकि, एमएससी (आईटी) / बीई (आईटी) / एमसीए / एमबीए जैसी योग्यता को प्राथमिकता दी जाएगी।

वेतनमान: फिक्सड सैलरी: 15,000 रुपये प्रतिमाह, वेरिएबल सैलरी: 10,000 रुपये प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया : कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

अन्य जानकारी

उम्मीदवारों को बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड कर आवेदन फॉर्म को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ भरकर नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक
बैंक ऑफ बड़ौदा,
क्षेत्रीय कार्यालय, जबलपुर क्षेत्र,
प्लॉट नंबर 1170, पहली मंजिल,
शिवमूला टॉवर, आस्था मेडिकल के पास,
राइट टाउन, जबलपुर – 482002, मध्य प्रदेश

https://www.bankofbaroda.in/career/current-opportunities/recruitment-for-the-post-of-bc-co-ordinators-on-contractual-basis-jabalpur-06-11

https://www.bankofbaroda.in/-/media/Project/BOB/CountryWebsites/India/Career/2024/24-10/Detailed-Advertisement-15-25.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews