बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर भर्ती, 16 अप्रैल तक करें आवेदन, आयु सीमा 45 वर्ष, जानें अन्य डिटेल्स

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 104 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ​आवेदन की प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी।
CRPI Recruitment 2026

बैंक ऑफ़ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बैंक ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 27 मार्च से जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट http://www.bankofbaroda.bank.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 16 अप्रैल ही रखी गई है। यह भर्ती अनुबंध (Contractual) के आधार पर है, जिसकी अवधि शुरुआत में 5 वर्ष होगी और इसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

Bank of Baroda Recruitment 2026

संगठन का नाम: बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी)

विभाग: धन प्रबंधन सेवाएं

पद के नाम: एवीपी II – ग्रुप हेड, एवीपी II – टेरिटरी हेड, डिप्टी मैनेजर – सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर, डिप्टी मैनेजर – वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट

कुल पद: 104

पदों का विवरण:

  • ​एवीपी (AVP II) – ग्रुप हेड: 04 पद
  • ​एवीपी (AVP II) – टेरिटरी हेड: 17 पद
  • ​डिप्टी मैनेजर – सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर: 70 पद
  • ​डिप्टी मैनेजर – वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट: 13 पद

​शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। उच्च पदों के लिए मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन या NISM/IRDA जैसे प्रोफेशनल सर्टिफिकेट को प्राथमिकता दी जाएगी। डिप्टी मैनेजर पदों के लिए कम से कम 3 साल का अनुभव और एवीपी पदों के लिए 6 से 10 साल तक का संबंधित क्षेत्र में अनुभव अनिवार्य है।

​आयु सीमा: न्यूनतम आयु 24 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है (पद के अनुसार)। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एससी एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

  • एवीपी II-ग्रुप हेड: 31 से 45 वर्ष
  • एवीपी II-टेरिटरी हेड:27 से 40 वर्ष
  • डिप्टी मैनेजर-SRM: 24 से 35 वर्ष
  • डिप्टी मैनेजर-वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट: 24 से 45 वर्ष

​आवेदन शुल्क: ​सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: 850 रुपये (प्लस टैक्स) निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवार: 175 रुपये (प्लस टैक्स) रखा गया है। पेमेंट गेटवे चार्ज का भुगतान भी करना होगा। पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे

चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक पर्सनल/इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। साइकोमेट्रिक टेस्ट या इंटरव्यू के लिए शार्ट लिस्ट होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन टेस्ट में कट-ऑफ स्कोर प्राप्त करना होगा। अंतिम चरण दस्तावेज सत्यापन का होगा।

BOB Vacancy : आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
Recruitment या Careers सेक्शन में जाएं और Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
व्यक्तिगत जानकारी,शैक्षणिक योग्यता,अनुभव आदि सही-सही भरें।
जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
सब्मिट करने के बाद आवेदन फॉर्म और भुगतान रसीद का प्रिंटआउट जरूर ले लें ।

BOB Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews