बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली है 2500 पदों पर भर्ती, 24 जुलाई तक करें अप्लाई, ऐेसे भरें ऑनलाइन फॉर्म, जानें आयु सीमा पात्रता और डिटेल्स

परीक्षा शुल्क का भुगतान 24 जुलाई 2025 तक कर सके है। परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि कुछ समय बाद जारी की जाएगी।
BOB Recruitment 2025

BOB LBO Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी (Sarkari Naukri 2025) पाने सुनहरा मौका है।बैंक ऑफ इंडिया ने लोकल बैंक ऑफिसर्स के 2500 पदों पर विभिन्न राज्यों के लिए भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया 4 जुलाई से शुरू हो गई है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 24 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं।परीक्षा शुल्क का भुगतान 24 जुलाई 2025 तक कर सके है। परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि कुछ समय बाद जारी की जाएगी।

BOB LBO Recruitment 2025

कुल पद: 2500

पदों का विवरण

  • UR 1043
  • OBC 667
  • EWS 245
  • SC 67
  • ST 178

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 01/07/2025 तक 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट प्रदान करता है।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री,जिसमें इंटिग्रेटेड ड्यूल डिग्री (आईडीडी) । चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट, इंजीनियरिंग या मेडिकल में पेशेवर वाले भी पात्र। भारतीय रिजर्व बैंक की द्वितीय अनुसूची में सूचीबद्ध किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में कम से कम एक वर्ष का अनुभव ।

चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू शामिल है। फाइनल रिजल्ट सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी होगा

आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850। एससी, एसटी और पीएच उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है। उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन करना होगा, जिसमें डेबिड कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई जैसे माध्यमों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Bank Of Baroda Recruitment : कैसे करें आवेदन

  • स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं
  • स्टेप 2. करियर टैब पर क्लिक करें और नए पेज पर मौजूद “Current Opportunities” के लिंक पर जाकर क्लिक करें।
  • स्टेप 3. अब नए खुले पेज पर “RECRUITMENT OF LOCAL BANK OFFICERS (LBOs) ON REGULAR BASIS IN BANK OF BARODA BOB/HRM/REC/ADVT/2025/05” के लिए “Apply Now” लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4. अब अपना आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • स्टेप 5. फ़ॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।

https://www.bankofbaroda.in/-/media/Project/BOB/CountryWebsites/India/Career/2025/25-07/Advertisement-30-31.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews